आज सोमवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं इससे आज तेज गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस बरकरार रहेगी। दोपहर के बाद मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं।
Ghaziabad Weather : आज बारिश का यलो अलर्ट, 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी
![आज बारिश का यलो अलर्ट, 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी](https://image.uttarpradeshtimes.com/untitled-design-2024-06-24t181737604-89587.jpg)
Jun 24, 2024 18:20
Jun 24, 2024 18:20
- प्री मानसून की बारिश से हीट वेव का असर हुआ कम
- गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश
- सुबह से आसमान में हल्के बादलों की डेरा, उमस बरकरार
बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत
रविवार को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार इस सप्ताह मौसम मेहरबान रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आज सोमवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से आंधी चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
उमस ने परेशान किया
दो दिन से गाजियाबाद के लोगों को तेज गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन उमस ने परेशान किया है। गाजियाबाद में रविवार को दोपहर मौसम ने करवट बदली। जिससे तेज हवा के साथ आंधी चली, इसके बाद बारिश भी हुई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली।
एक्यूआई 140 दर्ज
गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में सर्वाधिक 192 एक्यूआई रहा। गुरुग्राम 90, नोएडा का एक्यूआई 130, फरीदाबाद में 159 और गाजियाबाद में 140 एक्यूआई दर्ज किया गया।
Also Read
![बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-07t231409104-36528.jpg)
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें