डांस करते-करते गिरी युवती : मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन की बहन की अचानक मौत, देखें वायरल वीडियो

मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन की बहन की अचानक मौत, देखें वायरल वीडियो
UPT | वायरल वीडियो

Apr 28, 2024 17:21

मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक शादी की तैयारियों के दौरान दुल्हन की बहन अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात की है जब परिवार मेहंदी समारोह मना रहा था। परिवार में खुशी का माहौल था, लोग हंस-गा रहे थे...

Apr 28, 2024 17:21

Meerut News : मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक शादी की तैयारियों के दौरान दुल्हन की बहन अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात की है जब परिवार मेहंदी समारोह मना रहा था। परिवार में खुशी का माहौल था, लोग हंस-गा रहे थे और इस घटना के कुछ ही देर बाद वहां मातम पसर गया। हंसने गाने की आवाज की जगह अब रोने की आवाजें आ रही थीं।घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर गली नंबर 2 निवासी महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की शादी रविवार को होनी थी। इसी कारण घर में मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं। इसी बीच दुल्हन की 22 वर्षीय चचेरी बहन रिमशा भी उनके साथ झूम रही थी और नाच-गा रही थी। नाचते-गाते अचानक रिमशा गिर पड़ी। साथ नाच रही लड़कियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं उठी। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार वाले तुरंत रिमशा को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम
रिमशा की अचानक मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने शादी समारोह को स्थगित कर दिया है। फिलहाल रिमशा की मौत की वजह क्या थी - हार्ट अटैक या कोई और कारण, डॉक्टर जांच पड़ताल कर रहे हैं। मृतक की मौसी सबीहा खातून का कहना है कि रिमशा पूरी तरह से स्वस्थ थी और उसकी मौत से सभी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि रिमशा काउंटर पर काम करती थी और घर में शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। पूरा परिवार इस दुखद घटना से सदमे में है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो देखकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर कम उम्र में ही इस तरह से लोग दम तोड़ रह हैं। इसके पीछे की वजहों को तलाशा जाना चाहिए। 

Also Read

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

8 Jul 2024 03:25 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण हो सके इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला जज ने बैठक की। और पढ़ें