Meerut News : मेरठ के होटल हारमनी इन में लड़कियां चला रही थीं कसीनो, छह युवतियों समेत 25 अमीरजादों को पकड़ा

मेरठ के होटल हारमनी इन में लड़कियां चला रही थीं कसीनो, छह युवतियों समेत 25 अमीरजादों को पकड़ा
UPT | मेरठ के होटल हारमनी इन में कसीनो चलाती पकड़ी गई लड़कियों को ले जाती महिला पुलिसकर्मीं।

Oct 22, 2024 08:28

पुलिस के पहुंचने से पहले ही सूचना लीक हो गई थी, जिससे पहले होटल में अंधेरा कर दिया गया था। जब वहां टीम पहुंची तो लोग भाग गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए।

Oct 22, 2024 08:28

Short Highlights
  • अवैध कसीनो में चल रहा था अर्धनग्न लड़कियों का डांस  
  • कसीनो चलाने के लिए दिल्ली-मुंबई से बुलाई गई थीं लड़कियां 
  • थाना पुलिस को छापेमारी से एसएसपी ने रखा दूर 
Meerut News : मेरठ गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में अवैध रूप  से चल रहे कसीनो पर पुलिस ने छापेमारी की। होटल हारमनी इन में दिल्ली-मुंबई से बुलाई गई लड़कियां अमीरजादों को कसीनो में जुआ खेला रही थी। अमीरजादों के हाथ में शराब का पैग और सामने अर्धनग्न युवतियों का डांस देख पुलिसकर्मियों भी हैरान हो गए। छापेमारी से होटल हारमनी इन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान छह लड़कियों समेत करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया है। होटल मालिक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पुलिस को दूर रखा गया। माना जा रहा है कि होटल हारमनी इन में थाना पुलिस के संरक्षण में कसीनो चल रहा था। 

होटल हारमनी इन में छापेमारी कर कसीनो चलता पकड़ा
देर रात एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में छापेमारी कर कसीनो चलता पकड़ा। जहां पर दिल्ली और मुंबई की लड़कियां टेबल लगाकर कसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। पुलिस हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है। 

एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना 
एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि होटल हारमनी इन में कसीनो चलाया जा रहा है। जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे।
पुलिस टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कसीनो चलाती मिलीं। जानकारी मिली कि पार्टी को ऑनलाइन बुक किया गया था। जहां अर्द्धनग्न अवस्था में युवतियां डांस भी करती मिलीं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 25 अमीरजादों को हिरासत में लिया है। एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से कसीनो चल रहा था। होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

छापेमारी की सूचना भी हुई लीक
पुलिस के पहुंचने से पहले ही सूचना लीक हो गई थी, जिससे पहले होटल में अंधेरा कर दिया गया था। जब वहां टीम पहुंची तो लोग भाग गए। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस के छापेमारी से पहले अधिकांश लोग फरार हो गए। 
 

Also Read

 लाइफ सेविंग इंस्ट्रूमेंट ने ली छह की जान, जानें कैसे हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट

22 Oct 2024 10:14 AM

बुलंदशहर Bulandshahr News : लाइफ सेविंग इंस्ट्रूमेंट ने ली छह की जान, जानें कैसे हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट

यूपी के बुलंदशहर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में दो मंजिली इमारत जमींदोज हो गई। इस हाहाकारी हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी... और पढ़ें