Gold Silver Rate Today : वेलेंटाइन डे पर दिल खोलकर दें सोना-चांदी, गिर गए हैं दाम

वेलेंटाइन डे पर दिल खोलकर दें सोना-चांदी, गिर गए हैं दाम
UPT | मेरठ सराफा बाजार में वेलेंटाइन डे पर सस्ता हुआ सोना और चांदी

Feb 14, 2024 11:57

आज वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए सोना या चांदी से बनी कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 640 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे 24 कैरेट सोना का भाव 61,450  रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम में 1360 रुपए प्रति किलोग्राम गिरावट आई है।

Feb 14, 2024 11:57

Today Gold Silver Price : आज वसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे पर सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मेरठ सहित यूपी के जिलों में सोना और चांदी के दाम में आई कमी जनवरी से लेकर अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। आज वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए सोना या चांदी से बनी कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 640 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे 24 कैरेट सोना का भाव 61,450  रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम में 1360 रुपए प्रति किलोग्राम गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ चांदी का भाव 69,860 रुपए हो गया है। जनवरी में जहां 24 कैरेट सोने का भाव 63 हजार प्रति दस ग्राम को पार कर गया था वह अब काफी कम हो गया है। चांदी जो जनवरी 2024 में 74,370 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वह अब 70 हजार रुपए के नीचे आ गई है। यानी दोनों कीमती धातुओं के दामों में कमी आई है। 

जनवरी में आसमान पर थे सोना चांदी के दाम 
जनवरी में सोना और चांदी के दाम आसमान पर थे। जनवरी में 24 कैरेट सोने का भाव 63,410 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। जबकि जनवरी 2024 में 24 कैरेट सोने का सबसे कम दाम 61,620 रुपए प्रति दस ग्राम था। जनवरी में ही 24 कैरेट सोने का औसत दाम 62,397 रुपए प्रति दस ग्राम रहा था। 31 जनवरी को माह बंदी के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 62,680 रुपए प्रति दस ग्राम थी। 
चांदी के दाम की बात करें तो सबसे अधिक दाम 74,370 रुपए प्रति किलोग्राम था। जबकि जनवरी में चांदी के दाम सबसे कम 70,890 रुपए प्रति दस ग्राम रहे थे। यानी जनवरी में ही चांदी की कीमत में करीब 4 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। 

फरवरी में मांग के बीच कम हुई कीमत 
फरवरी माह में शादी ब्याह के सीजन में जबरदस्त मांग के बीच भी सोना चांदी के दाम तेजी से घटे हैं। 14 फरवरी सोने का भाव की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड रेट 61,450 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि 14 फरवरी चांदी का भाव 69,860 रुपए प्रति किलोग्राम है। फरवरी माह में सोना चांदी की कीमत में तेजी से गिरावट आई है। 

आज ये हैं यूपी के प्रमुख शहरों में सोने का भाव  
आज लखनऊ में वेलेंटाइन डे पर 24 कैरेट गोल्ड रेट 62,970 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 58,780 रुपए है। लखनऊ में सोने की कीमतों में प्रति दिन बदलाव होता है। कानपुर में शादी सीजन के अनुसार मांग के चलते सोने की कीमतों में बदलाव होता है। कानपुर में आज का गोल्ड रेट 24 कैरेट 62,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 58,932 रुपए है। जबकि वाराणसी 24 कैरेट सोने का भाव 62,890 रुपए प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट 57,650 प्रति दस ग्राम है। नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव 62,768 और 22 कैरेट सोने का भाव  57,496 रुपए दस ग्राम है। मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 24 कैरेट 61,430 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 69,550 रुपए प्रति किलोग्राम है।  

सोने के भाव में ये जानकारी जरूरी 
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी दी जाती है। सोने के इन दामों में  टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें स्थानीय शहर में गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा या कुछ कम हो सकती है। 

Also Read

एनएच नौ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, ड्राइवर की मौत

20 Sep 2024 05:17 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : एनएच नौ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, ड्राइवर की मौत

घोड़ा ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घोड़ा ट्रक को कब्जे में लिया। और पढ़ें