हापुड़ से बड़ी खबर : कैंटर और कार की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

कैंटर और कार की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
UPT | पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली।

Aug 15, 2024 19:46

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रसूलपुर फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे कैंटर में एक कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को ...

Aug 15, 2024 19:46

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रसूलपुर फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे कैंटर में एक कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई और लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दो लोगों को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने एक शव की शिनाख्त कर ली है जबकि दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

कैसे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह समय करीब 4 बजे एक कार दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। रसूलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे कैंटर से भीषण टक्कर हो गई। कार में सवार करीब पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से तीन को सीएचसी सिखेड़ा और दो घायल को देवनदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी सीखेड़ा ले जाए गए दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है। वहीं दो लोगों का देवनंदनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस का बयान 
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में घायलों के नाम अनुराग, प्रवीन कुमार और नमन है। जबकि दो मृतकों मे से एक की पहचान चिराग गुप्ता निवासी दिल्ली के रूप में हुई है और दूसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है जिसके प्रयास कराए जा रहे है।

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें