Hapur News : वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, देखिए खूंखार तेंदुए का वीडियो

वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, देखिए खूंखार तेंदुए का वीडियो
UP Times | वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ

Dec 31, 2023 14:54

धौलाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जाल में कैद कर लिया। देखिए इस खूंखार तेंदुए का वीडियो।

Dec 31, 2023 14:54

Hapur News : धौलाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जाल में कैद कर लिया। बता दें कि बीते कई माह से तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल था। तेंदुए के पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। देखिए पूरा वीडियो।
 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, गांव पारपा में खेत के पास घूम रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जिसको लेकर साढ़े तीन घंटे तक टीम ने आपरेशन चलाया। वन रक्षक समेत 10 से अधिक वन विभाग के कर्मचारी इस आपरेशन में शामिल रहे। टीम से घबराकर तेंदुआ झाड़ियों में फस गया। धौलाना रेंज के वन अधिकारी मुकेश कांडपाल ने बताया कि बीते कई माह से धौलाना क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार की दोपहर को ग्रामीण गजेंद्र सिंह राणा ने सूचना दी कि रमेश पुत्र राम मूल सिंह के खेतों के पास तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीण की सूचना पर दोपहर साढ़े तीन बजे टीम मौके पर पहुंची और कांबिंग शुरू कर दी।

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया
बताया गया कि वन विभाग की टीम तेंदुए के पैर के निशान के सहारे झाड़ियों के पास तक पहुंची तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद जाल फेंककर तेंदुए को पिंजरे में लाने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं तेंदुए को देखकर लोगों ने जैसे ही शोर मचाना शुरू किया तो उन्हें किसी तरह शांत किया गया, ताकि तेंदुआ भड़क ना जाए। इसके बाद उसको जाल में फंसाया गया और पकड़ लिया गया। बताया गया कि तेंदुआ सुरक्षित है। जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा। फिलहाल अभी यह तय नहीं है,  कि कौन से जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया होगी।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें