श्रद्धालुओं से भरा कैंटर खाई में पलटा : 18 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर, जानिए हादसे की वजह

18 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर, जानिए हादसे की वजह
UPT | श्रद्धालुओं से भरा कैंटर खाई में पलटा

Jun 28, 2024 16:09

थाना देहात क्षेत्र के धनौरा कट पर श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। कैंटर में सवार 18 श्रद्धालुओं को चोट आई है, जबकि पांच की हालत गंभीर है...

Jun 28, 2024 16:09

Short Highlights
  • श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटने से 18 घायल
  • 5 को गंभीर हालत में मेरठ किया गया रेफर
  • अनियंत्रित होकर खाई में पलटा टैंकर
Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के धनौरा कट पर श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। कैंटर में सवार 18 श्रद्धालुओं को चोट आई है, जबकि पांच की हालत गंभीर है। कैंटर सवार श्रद्धालु गुरुवार की रात नगर कोट यात्रा से लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे 334 पर धनौरा कट के पास कैंटर अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पांच लोगों को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

जानिए घटना का कारण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी गंगे अपने परिजन और अन्य लोगों के साथ कैंटर में सवार होकर नगर कोट की यात्रा पर गए थे। बताया गया जा रहा कि देर रात करीब डेढ़ बजे जब वह वापस लौट रहे थे तो नेशनल हाईवे-334 पर धनौरा कट के पास कैंटर अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुखार मच गई, मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।



घायल हुए लोग
घायलों में सिंभावली क्षेत्र निवाली मोहित, गांव भरना निवासी शैंकी, बुलंदशहर निवासी सीमा, दीपक, ग्रेटर नोएडा निवासी सोराज, गाजियाबाद निवासी कपिल, पिलखुवा निवासी गुलाब सिंह, बाबूगढ़ निवासी पूनम, करण, गंगे और रूपा हैं। जबकि अन्य घायलों को हल्की चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें