हापुड़ में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज उत्सव : स्कूलों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा

स्कूलों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा
UPT | छात्रों के साथ उपस्थित अध्यापिकाएं

Aug 07, 2024 19:25

जिले के विभिन्न स्कूलों और सामुदायिक समितियों ने बुधवार को हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सभी छात्रों और विद्यालय की अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया।

Aug 07, 2024 19:25

Short Highlights
  • छात्रों और अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लिया भाग
  • छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा
Hapur News :  जिले के विभिन्न स्कूलों और सामुदायिक समितियों ने बुधवार को हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सभी छात्रों और विद्यालय की अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया। छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने में तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजन पर पुरस्कृत हुए बच्चे
वहीं भक्ति सेवा समिति द्वारा भी तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राधा कृष्ण के लिए मल्हार गाये, जिसमें मुन्नी प्रथम, द्वितीय ‌गीता  रही, सादा वेशभूषा उच्च विचार पर सीमा जौहर ‌ने अपने विचार व्यक्त किए, संस्था ने उन्हें पुरस्कृत किया। हिन्दू संस्कृति पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी ने अपने विचार व्यक्त किए, संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम रही। 

छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन
स्कूलों में कार्यक्रम में अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए गए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्रों ने, उत्सव के गीत गाए और तीज से जुड़ी किंवदंतियों को दर्शाया। उत्सव को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। छात्र, कर्मचारी और शिक्षक मुस्कुराते हुए विदा हुए, अपने साथ दिन की खुशियाँ और यादें लेकर गए।

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें