हापुड़ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : 5 साल के बच्चे ने खोला था राज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

5 साल के बच्चे ने खोला था राज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Aug 31, 2024 22:18

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कर लिया है। इमरान गांव में ही नाई का काम करता था।

Aug 31, 2024 22:18

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कर लिया है। इमरान गांव में ही नाई का काम करता था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी ने बताया था कि अचानक इमरान के सीने में तेज दर्द हुआ था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन मृतक के 5 साल के मासूम बेटे विहान ने पूरा मामला खोल दिया और पुलिस को पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रुखसार और उसके पड़ोसी प्रेमी समीर के खिलाफ रिपोर्ट कर ली थी।

क्या है पूरा मामला 
गांव छपकौली में मंगलवार को पेशे से नाई 32 वर्षीय इमरान का शव घर में चारपाई पर मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी रुखसार ने बताया था कि दिल का दौरा पड़ने से इमरान की मौत हुई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि इमरान की पसलियां टूटी हैं। गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इमरान के घर पहुंची और 5 वर्षीय विहान से पूछताछ की। विहान ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रुखसार और पड़ोसी समीर ने इमरान की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने रुखसार व समीर को गिरफ्तार कर लिया। रुखसार ने पुलिस को बताया कि पिछले 3 वर्षों से उसका समीर का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इमरान को इसकी जानकारी थी। वह इमरान को छोड़कर समीर से शादी करना चाहती थी। मगर, इमरान ऐसा नहीं होने दे रहा था। 

मृतक ने किया था विरोध 
मंगलवार शाम को प्रेमी समीर उससे मिलने घर आया था। दोनों कमरे में एक ही चारपाई पर लेटे थे। तभी मजदूरी से इमरान घर वापस आ गए। दोनों को एक साथ देखकर वह आग बबूला हो गया। इस पर उसने इमरान को छोड़कर समीर के साथ जाने की बात कही। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। क्रोध में आकर उसने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसको दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया गया। मगर 5 साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता की हत्या का राज खोल दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें