बड़ी खबर : चौधरी चरण सिंह के जन्मस्थली गांव पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

चौधरी चरण सिंह के जन्मस्थली गांव पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 
UPT | जयंत चौधरी

Feb 17, 2024 15:58

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मस्थली गांव नूरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने किसान नेता चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा...

Feb 17, 2024 15:58

Hapur News : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मस्थली गांव नूरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने किसान नेता चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। वहीं, ग्रामीणों के साथ केंद्र सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी जाहिर की।

क्या बोले जयंत चौधरी?
दरअसल, हापुड़ के गांव नूरपुर में जयंत चौधरी नें किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मीडिया के सवाल पर उन्हों कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है इसका जवाब वह तब देंगे, जब चुनाव की घड़ी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव घोषित नहीं हुए हैं रालोद कितनी सीटों पर लड़ेगी, ये सारी बातें समय पर होंगी। वहीं इंडिया गठबंधन से अलग होने के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि जब औपचारिक घोषणा हो जाएगी तब वह इन सवालों का जवाब भी खुलकर देंगे। तभी बताएंगे कि आखिर क्या कारण रहे और उनकी आगे की क्या सोच है, क्या अपने लोगों के लिए करना चाहते हैं। 

किसानों पर क्या बोले जयंत चौधरी?
किसानों के आंदोलन के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि किसानों की सुनवाई होनी चाहिए, रालोद किसानों के साथ है, किसानों के जो मुद्दे हैं उन पर सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान जितना संघर्ष करता है, जितनी मेहनत किसान करता है शायद और कोई वर्ग इस देश में नहीं करता है। सरकार को देश के मुख्य धारा में जो बातचीत नीतियां बनती हैं, उनमें किसानों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह रहे मौजूद
इस दौरान गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक खालिद मसूद, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, रालोद युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, आकिल खान, जितेन्द्र कुक्कू, वरिष्ठ नेता प्रो. अब्बास अली, अमित अरोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

बागपत के युवाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का निःशुल्क प्रशिक्षण, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

6 Oct 2024 09:15 AM

बागपत Baghpat News : बागपत के युवाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का निःशुल्क प्रशिक्षण, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उपरांत जीवन और चिकित्सा बीमा हेतु पंजीकृत किया जाता है और इमरजेंसी रेस्पोंडर्स किट (ईआरके) किट प्रदान की जाती है जिसमें हार्ड बूट, लाइटर, फर्स्ट एड बॉक्स, लाइफ जैकेट और पढ़ें