इन दिनों OLX और Quikr पर आनलाइन बकरों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा pashu bajaar, exporters india, pet-goat, dir.indiamart और online bakra आदि साइटों पर भी लोग बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा खरीद रहे हैं।
Bakrid 2024 : बकरीद पर कुर्बानी के लिए आनलाइन खरीदिए बकरा, पसंद ना आने पर करिए वापस
Jun 15, 2024 09:07
Jun 15, 2024 09:07
- पशु व्यापारियों ने वाट्सअप ग्रुपों पर भी खोल दिया बकरा बाजार
- आनलाइन बकरा खरीद का असर मेरठ के 40 साल पुराने पशु बाजार पर
- आनलाइन बकरा खरीदने पर पसंद ना आने पर पैसे भी वापस
ईंद पर कुर्बानी (kurbani) के लिए आनलाइन बकरा खरीद रहे
मेरठ की 40 साल पुरानी बकरा पैठ (meerut bakra paith) पर आनलाइन बकरा खरीद का असर पड़ा है। लोग अब बकरा (bakrid 2024) पैठ में नहीं बल्कि ईंद पर कुर्बानी (kurbani) के लिए आनलाइन बकरा खरीद रहे हैं। इन दिनों कई ऐसी साइटें हैं जिस पर बकरे कुर्बानी (Eid ul azha 2024) के लिए खरीदे जा रहे हैं।
बकरा मंडी नौचंदी ग्राउंड में लगती थी
बता दें कि मेरठ की बकरा मंडी नौचंदी ग्राउंड में लगती थी। इस मंडी में कई राज्यों के पशु व्यापारी आते थे और एक महीने पहले से बकरे के अलावा भैंस और ऊंटों की बिक्री शुरू कर देते थे। उत्तर भारत के बड़े बकरा पैठ में महंगाई की मार से बकरों की खरीदारी में कमी आई है। बकरों को बेचने का नया तरीका खरीदारों के लिए बहुत हद तक सहूलियत बन गया है। खरीदार मोबाइल पर बकरों की फोटो और वीडियो देख कुर्बानी के लिए बकरा पसंद कर रहे हैं। वाट्सएप ग्रुप पर बकरों की फोटो, वीडियो और उनकी कीमत डाली जा रही है। डील फाइनल हो जाने पर बकरा की होम डिलेवरी की जा रही है। शकूरनगर निवासी मो. शमीम ने बताया कि आनलाइन बकरा खरीदने में सुविधा तो है, लेकिन नुकसान हो सकता है। आनलाइन बेचे जा रहे बकरे के बारे में हर चीज पता नहीं चल पाती है। बकरे की खरीदारी से पहले अच्छे से जांच-परख लें।
बकरों के अलावा दुंबा और अन्य पशुओं की बिक्री
मेरठ में कोलकाता, मुंबई, असम, बिहार, राजस्थान, आसनसोल, झारखंड और गुजरात से बकरों और भैंसों के बड़े व्यापारी आते हैं। ये लोग यहां पर बकरों के अलावा दुंबा और अन्य पशुओं की बिक्री करते हैं। बता दें कि इस बार 17 जुलाई को बकरीद है। कुर्बानी का जानवर पहले से खरीद कर ईद-उल-अजहा तक उसे खिला-पिलाया जाता है।
बकरा की कीमत भी आसमान पर
इस बार बकरे की कीमत भी आसमान छू रही हैं। सबसे सस्ता बकरा की कीमत 10 से 15 हजार है, जबकि पिछले वर्ष सात से आठ हजार रुपये के बीच 12 से 14 किलो का बकरा लोगों ने खरीदा था। वाट्सएप ग्रुप पर बकरों की खूबियों (रंग, नस्ल, वजन, उम्र आदि) और फोटो के साथ मौजूद हैं। कीमत 10 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक है। लिसाडी गेट क्षेत्र के राशिद ने बताया कि दो दिन पहले वाट्सएप के जरिए 50 हजार रुपए में दो बकरा खरीदे हैं। बकरे की कीमत आनलाइन विक्रेता के खाते में ट्रांसफर करा दिया। लेकिन जब बकरा घर पहुंचा तो उसका वजन फोटो के हिसाब से कम दिखा। विक्रेता को बताया और दोनों बकरा वापस हो गया।
इन साइटों पर भी बिक रहे आनलाइन बकरा:
इन दिनों OLX और Quikr पर आनलाइन बकरों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा pashu bajaar, exporters india, pet-goat, dir.indiamart और online bakra आदि साइटों पर भी लोग बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा खरीद रहे हैं। इन साइटों पर बकरे की फोटो और वीडियो दोनों ही अपलोड की गई हैं।
Also Read
5 Jul 2024 03:29 PM
शुक्रवार की सुबह सभी नेता 10 जनपथ पर एकत्रित हुए। गाजियाबाद से डॉली शर्मा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचीं। इसके बाद सभी नेता सांसद राहुल गांधी के काफिले के साथ सड़क मार्ग... और पढ़ें