वंदेभारत ट्रेन में युवती से अभद्रता का मामला : बीजेपी कार्यकर्ता ने वीडियो जारी कर सफाई दी

बीजेपी कार्यकर्ता ने वीडियो जारी कर सफाई दी
UPT | वंदेभारत में इंफ्लूएंसर के साथ हुई घटना की जानकारी देते भाजपा कार्यकर्ता।

Aug 31, 2024 22:05

बताया जाता है झूठी बात से पीएम को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जिस भाजपा नेता पर युवती से बदसलूकी के आरोप लगे हैं उन्होंने अपना वीडियो जारी कर पूरी बात बताई है।

Aug 31, 2024 22:05

Short Highlights
  • बताया पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश 
  • वंदे भारत में सीट पर ही भोजन सर्व की सुविधा
  • लाइक्स, लाइमलाइट के लिए वंदेभारत ट्रेन को बदनाम किया
Vande Bharat Train : आज मेरठ से केसरिया रंग रंगी वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस दौरान मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर भारत माता की जय' के नारे लगाए गए। भगवा रंग की वंदेभारत ट्रेन को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। पीएम मोदी के लाइव संबोधन के लिए एलईडी मेरठ सिटी स्टेशन पर लगाई गईं थी।

वर्चुअल उद्घाटन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल हुए
वर्चुअल उद्घाटन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। पीएम ने मेरठ-लखनऊ के अलावा मदुरई-बंगलूरु और चेन्नई-नागरकाेइल वंदेभारत को रवाना किया। मेरठ से वंदेभारत ट्रेन चलने से पूर्व इंफ्लूएंसर गैंग ने हंगामा किया। हंगामा खाने को लेकर हुआ जबकि वंदे भारत में सीट पर ही भोजन सर्व की सुविधा उपलब्ध थी। वंदेभारत में हंगामे की सूचना मीडिया में फैल गई।

झूठी बात से पीएम को बदनाम करने की कोशिश की गई
बताया जाता है झूठी बात से पीएम को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जिस भाजपा नेता पर युवती से बदसलूकी के आरोप लगे हैं उन्होंने अपना वीडियो जारी कर पूरी बात बताई है। आरोप है कि युवती ने अपने चैनल को लाइक्स, लाइमलाइट के लिए ट्रेन बदनाम करने की कोशिश की है। इंफ्लूएंसर युवती और उसका भाई यात्रा पूरी करने के बजाय हापुड़ उतर गये। आरपीएफ को भी इंफ्लूएंसर ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है।  

Also Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक से निजात दिलाओ

15 Sep 2024 12:12 AM

गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने सीएम को लिखी चिट्ठी : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक से निजात दिलाओ

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र... और पढ़ें