ऑथर Jyoti Karki

Bulandshahr News : अगौता में ठांय-ठांय, पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया गाजियाबाद का इस्माइल

अगौता में ठांय-ठांय, पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया गाजियाबाद का इस्माइल
UPT | मुठभेड़ में घायल बदमाश और साथ में पुलिसकर्मी।

May 15, 2024 17:59

बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। अपराधी लगातार पुलिस के निशाने पर हैं। ताजा मुठभेड़ अगौता में हुई है। अगौता पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से...

May 15, 2024 17:59

Bulandshahr News : बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। अपराधी लगातार पुलिस के निशाने पर हैं। ताजा मुठभेड़ अगौता में हुई है। अगौता पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गिरफ्तार इस्माइल निर्माणधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में हुई डकैती की वारदात में वांछित चल रहा था।

ऐसे पुलिस का टारगेट बना वांछित डकैत
बुलंदशहर के सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को तड़के अगौता थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ बागवाला चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग शुरू की। उसी समय बाइक पर एक व्यक्ति ग्राम खंगावली की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर बागवाला चौराहे के पास फिसलकर गिर गयी। अपने आपको घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पातल में दाखिल कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी इस्माईल के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। 

पांच मार्च को डाली थी डकैती
सीओ ने बताया कि इस्माईल शातिर किस्म का लुटेरा और डकैत है। 5 मार्च 2024 की रात थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती डाली थी। वारदात में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में इस्माईल के नाम का खुलासा हुआ था। उसके बाद इसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

Also Read

यमुना प्राधिकरण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, आवंटियों ने अफसरों पर लगाए आरोप

18 Oct 2024 12:36 PM

गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्ध नगर : यमुना प्राधिकरण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, आवंटियों ने अफसरों पर लगाए आरोप

यमुना विकास प्राधिकरण (YEIDA) की आवासीय भूखंड योजना में धांधली के आरोप लगने के बाद कुछ आवंटी अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर हो गए हैं। इन आवंटियों का... और पढ़ें