मेरठ में हल्की बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
Meerut Weather : लू से राहत मानसून ने पकड़ी रफ्तार, ऐसा है अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मौसम का हाल
Jun 22, 2024 02:57
Jun 22, 2024 02:57
- मेरठ में सुबह से आसमान में बादलों का डेरा
- ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने लिया योग शिविर में भाग
- अगले 24 घंटे में मौसम में गर्मी से मिलेगी राहत
पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है
मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम यूपी के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों में एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस किया गया
रात में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस किया गया है। आज सुबह बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मेरठ में आज दोपहर के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। लकिन ये 44 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। दिन में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वातावरण में आर्द्रता लगभग 29 प्रतिशत रहने की संभावना है।
Also Read
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें