Meerut News : औघड़नाथ मंदिर में शुरू हुआ कांवड़ियों का जलाभिषेक, ATS के घेरे में मंदिर, कांवड़ियों की लंबी लाइनें

औघड़नाथ मंदिर में शुरू हुआ कांवड़ियों का जलाभिषेक, ATS के घेरे में मंदिर, कांवड़ियों की लंबी लाइनें
UPT | औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालुगण।

Aug 02, 2024 18:32

शिवभक्तों ने हाजिरी का जल चढ़ाया है। अन्य शिवालयों में हाजिरी का जल चढ़ाया गया है। जलाभिषेक के लिए नैंसी चौराहे तक लाइनें लगी हुई हैं।

Aug 02, 2024 18:32

Short Highlights
  • दोपहर से औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया शुरू 
  • अब तक एक लाख लोग कर चुके हैं औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक
  • औघड़नाथ मंदिर के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 
Meerut News : मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर में दोपहर 3 बजे के बाद से कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया है। आज दोपहर तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुगण औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं। औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों का जलाभिषेक से पहले एटीएस ने मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। मंदिर परिसर के बाहर हजारों कांवड़िया अपनी बारी की प्रतिक्षा कर रहा है।

करीब 30 हजार कांवड़िए आज औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे
माना जा रहा है कि करीब 30 हजार कांवड़िया आज औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेगा। इसी के साथ मेरठ के अन्य मंदिरों, सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ, भोलेश्वर मंदिर नई सड़क, संकटमोचन मंदिर शास्त्रीनगर सेक्टर दो, बुढाना गेट स्थित स्वयंभू मंदिर, विल्वेश्वर महादेव मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर में भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया है। 

कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोपहर से जलाभिषेक
कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोपहर से 30 हजार कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की संभावना है। शिवरात्रि पर एटीएस कमांडो ने मेरठ के औघड़नाथ मंदिर को सुरक्षा घेरे में लिया है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को 3:27 बजे से चतुर्दशी शुरू होगी। उसके बाद से कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। देर रात तक 30 हजार से अधिक कांवड़िये मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचे हैं।

एक लाख से अधिक कांवड़ियां जलाभिषेक कर चुका
पिछले 24 घंटे में करीब एक लाख से अधिक कांवड़ियां जलाभिषेक कर चुका है। शिवभक्तों ने हाजिरी का जल चढ़ाया है। अन्य शिवालयों में हाजिरी का जल चढ़ाया गया है। जलाभिषेक के लिए नैंसी चौराहे तक लाइनें लगी हुई हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि समिति द्वारा प्रशासनिक पंडाल, जूता चप्पल स्टैंड लगाए गए हैं। मंदिर समिति पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। 

Also Read

ब्रांड के नाम पर पहले तो चौंके, फिर अगले ही पल फैक्ट्री पर भेज दिया बुलडोजर

6 Oct 2024 03:50 PM

बागपत डीएम के पास पहुंची 'बिलसेरी' की बोतल : ब्रांड के नाम पर पहले तो चौंके, फिर अगले ही पल फैक्ट्री पर भेज दिया बुलडोजर

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें पीने के लिए पानी की बोतल दी गई। डीएम महोदय ने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन तभी उनकी नजर बोतल पर लगे ब्रांड स्टीकर पर पड़ी। और पढ़ें