Meerut news: मेरठ में 65 साल में इस बार जून सबसे अधिक गर्म, सूरज के तेवर तल्ख

मेरठ में 65 साल में इस बार जून सबसे अधिक गर्म, सूरज के तेवर तल्ख
UPT | मेरठ में जून की गर्मी ने तोड़ा 65 साल का रिकार्ड

Jun 18, 2024 09:33

समय रहते पेड़ों का कटान और ग्लोबल वार्मिंग को कम नहीं किया गया तो आने वाले सालों में हालात और अधिक खराब होने की संभावना है। मेरठ में दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Jun 18, 2024 09:33

Short Highlights
  • जून 1959 के बाद अधिकतम तापमान 44 के पार
  • लगातार पेड़ों का कटान और नए पेड़ों को ना लगाने से बढ़ा तापमान
  • वाहनों का दबाव और एसी की गर्मी भी बढ़ा रही तापमान
     
Meerut Weather: जून की गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम वैज्ञानी डॉ. एन सुभाष के अनुसार पिछले 65 सालों में इतनी गर्मी नहीं पड़ी जितनी कि इस साल 2024 जून में पड़ रही है। यहीं कारण है कि तापमान लगातार 44 डिग्री के पार बना हुआ है। गर्मी ने पिछले 65 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। हालात ये हैं कि अभी आगे तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं बन रहे हैं।

पेड़ों का कटान और ग्लोबल वार्मिंग को कम नहीं किया गया तो
भूगोलवेता डॉ. कंचन सिंह के अनुसार समय रहते पेड़ों का कटान और ग्लोबल वार्मिंग को कम नहीं किया गया तो आने वाले सालों में हालात और अधिक खराब होने की संभावना है। मेरठ में दिन का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जून के महीने में अधिकतम तापमान समान्यत: 38 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए। लेकिन ये सामान्य से 6 डिग्री अधिक पर बना हुआ है। 

फसलों को अधिक नुकसान 
पश्चिम उत्तर प्रदेश में समान्यत: मार्च से जुलाई तक भीषण गर्मी के बीच बारिश की जरूरत अधिक होती है। बारिश नहीं होने से किसानों को हरा चारा, धान और गन्ने की फसल को अधिक पानी देना होता है। ये सब करने से किसानों की खेती लागत भी बढ़ती है। इस दिनों खेत भी सूखे हुुए है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में रात के समय सिंचाई करें। दिन में फसल में पानी लगाने का कोई लाभ नहीं है। 

पांच छह ​दशक में ऐसी गर्मी नहीं देखी 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पिछले पांच छह दशक में ऐसी गर्मी अभी तक नहीं देखी गई है। इस बार जून में अन्य सालों की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2019 में जून में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा था। उसके बाद 2020 में 42 डिग्री सेल्सियस जबकि 2023 में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जून 2024 में इस बार तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि साल दर साल मौसम का पैटर्न बदलने से तापमान 45 तक पहुंच रहा है। आने वाले समय के लिए ये संकेत अच्छे नहीं हैं। इस बार गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।     
 

Also Read

मेरठ में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

23 Oct 2024 07:52 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर सी ब्लाक गंगानगर से एक अभियुक्त माधव पुत्र मुकुल शर्मा निवासी- सी 293 गंगानगर थाना गंगानगर जनपद मेरठ उम्र करीब 23 वर्ष को मय तीन कार्टून व एक कट्टे मिश्रित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें