मौसम में बदलाव : रात हो रही नरम तो दिन में गर्मी, जानिए पश्चिम से पूरब तक कैसा रहेगा weather हाल

रात हो रही नरम तो दिन में गर्मी, जानिए पश्चिम से पूरब तक कैसा रहेगा weather हाल
UPT | Weather Update

Oct 14, 2024 07:47

हवाओं का प्रभाव कम होने से पश्चिम यूपी में प्रदूषण का असर गहरा रहा है। मेरठ में आज सोमवार को सुबह अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Oct 14, 2024 07:47

Short Highlights
  • पश्चिम यूपी में शहर के बाहरी हिस्सों में पड़ने लगी हल्की धुंध 
  • शाम होते ही मौसम में आ रहा बदलाव तापमान भी गिरा
  • दोपहर के समय निकल रही तेज धूप से बन रहे गर्मी के हालात
UP Weather Update : मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। इन दिनों रात में नरमी हो रही है तो दिन में गर्मी। पश्चिम से पूरब तक मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड शुरू हो जाएगी। अभी दोपहर तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। रात में मौसम बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव से गर्मी गायब होगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में आज मौसम शुष्क
पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज धूप से पारा चढ़ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश का औसत तापमान इन दिनों 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रात के समय ओस अब ओस पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान में कमी आएगी। दिन बीतने के साथ ही ठंड बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में अभी कोई खास ठंड नहीं पड़ रही है। लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में अब सुबह के समय धुंध छाने लगी है। शहर के बाहरी हिस्सों में हल्का कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सुबह के समय और रात के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह लोग कपड़े ओढकर खेत जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। 

पश्चिम यूपी में प्रदूषण का असर गहरा रहा
हवाओं का प्रभाव कम होने से पश्चिम यूपी में प्रदूषण का असर गहरा रहा है। मेरठ में आज सोमवार को सुबह अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम बना रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 14 अक्टूबर को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को भी ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। 

 

Also Read

प्याज-टमाटर ने बिगाड़ दिया घर का बजट, 120 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

14 Oct 2024 09:45 AM

गाजियाबाद Ghaziabad News : प्याज-टमाटर ने बिगाड़ दिया घर का बजट, 120 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं की माने तो अब छठ पूजन तक सब्जियों की कीमतों में वृद्धि होगी। हालांकि कुछ सब्जियों के दाम घटने के भी संकेत हैं। और पढ़ें