मेडिकल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
मेरठ में दिनदहाड़े लाखों की लूट : शिक्षक की बेटी को घर में बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने की 40 लाख की लूट
Jan 10, 2025 21:35
Jan 10, 2025 21:35
- मेडिकल थाना क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी की वारदात
- बदमाश अपने साथ घर के कागजात भी लेकर फरार
- वारदात के समय घर में अकेली की शिक्षक दंपती की बेटी
पुलिस में हड़कंप मच गया
मेरठ में बदमाशों ने फिर बड़ी लूट को अंजाम दिया है। यहां मेडिकल क्षेत्र में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े पाॅश काॅलोनी में बड़ी लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मेडिकल क्षेत्र के शिवलोक काॅलोनी में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल अपनी पत्नी वंदना और बेटी अनन्या के साथ रहते हैं। रविंद्र और उनकी पत्नी वंदना दोनों ही शिक्षक हैं। रविंद्र मोदीनगर में शिक्षक हैं। जबकि उनकी पत्नी वंदना मेरठ के शास्त्रीनगर के डीएवी स्कूल में टीचर हैं। बेटी अनन्या(15) एमपीजीएस में कक्षा 10 की छात्रा है।
दोनों पति और पत्नी अपने स्कूल चले गए
आज दोनों पति और पत्नी अपने स्कूल चले गए। घर में बेटी अनन्या अकेली थी। इस दाैरान दो बदमाश घर में संदली लेने के बहाने पहुंचे। बेटी अनन्या ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसको अंदर धकेल दिया और बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने नगदी, जेवरात एकत्र किए और फरार हो गए। छात्रा ने खुद को बंधनमुक्त किया और आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। लूट की जानकारी लेने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें : नोएडा में लगेगा 25 फीट ऊंचा क्लॉक टॉवर : बौद्ध स्तूप शैली में होगा डिज़ाइन, 90 दिनों में होगा काम पूरा
शिक्षक रविद्र अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं
जांच में सामने आया कि शिक्षक रविद्र अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसी दाैरान बदमाशों ने संदली लेने के बहाने लूट को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ 35 से 40 लाख के जेवरात, 20 हजार कैश व घर के कागजात ले गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Also Read
15 Jan 2025 09:30 PM
बुधवार को युवती की हल्दी की रस्म थी। युवती शॉपिंग के बहाने घर ने निकली उसके बाद प्रेमी के साथ कार में घर में ही दोनों ने बिजली बंबा चौकी के पास पहुंचकर जहर खा लिया। और पढ़ें