Meerut News : लक्ष्मीकांत वाजपेयी ऊर्जा विभाग समिति के सदस्य बने, विधायक अमित अग्रवाल प्रक्लन समिति में शामिल

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ऊर्जा विभाग समिति के सदस्य बने, विधायक अमित अग्रवाल प्रक्लन समिति में शामिल
UPT | राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी और कैंट विधायक अमित अग्रवाल।

Sep 28, 2024 21:06

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा प्रक्लन समिति के 19 सदस्यों की घोषणा की है। जिसमें मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल को शामिल किया गया है। यह समिति प्रदेश के कई विभागों का लेखा जोखा संबंधी जांच के मामलों को देखती है।

Sep 28, 2024 21:06

Short Highlights
  • मेरठ के सांसद अरुण गोविल भी बनाए गए विदेश मंत्रालय कमेटी के सदस्य
  • विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की प्रक्लन समिति की घोषणा
  • डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी एक साल के लिए बनाए गए कमेटी के सदस्य 
Meerut News : मेरठ में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को लोकसभा राज्यसभा की संयुक्त विभाग संबंधी कमेटी में ऊर्जा विभाग की समिति का सदस्य बनाया गया है। इसी तरह से मेरठ कैंट से विधायक अमित अग्रवाल को विधानसभा प्रक्लन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

विधानसभा प्रक्लन समिति के 19 सदस्यों की घोषणा की
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा प्रक्लन समिति के 19 सदस्यों की घोषणा की है। जिसमें मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल को शामिल किया गया है। यह समिति प्रदेश के कई विभागों का लेखा जोखा संबंधी जांच के मामलों को देखती है। इसमें स्थानीय निकाय, पंचायत राज, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग आदि जैसे विभाग शामिल हैं। विधायक अमित अग्रवाल को प्रक्लन समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है। 

डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी एक साल के लिए सदस्य नामित 
राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी को लोकसभा राज्यसभा की संयुक्त विभागीय संबंधी कमेटी में ऊर्जा विभाग की कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी के सदस्य एक साल के लिए नामित किए जाते हैंं। उसके बाद दूसरे सांसदों को मौका दिया जाता है। इस स्थायी समिति का गठन 2022 में किया गया था। इसमें प्रत्येक वर्ष के कार्यकाल के लिए सदस्यों को अक्टूबर माह में नामित किया जाता है। राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मेरठ में भाजपा ने बधाई दी है। 

मेरठ और बागपत के सांसद को मिला समिति में स्थान 
इससे पहले मेरठ और बागपत के सांसदों को भी संसद की कमेटी में स्थान मिल चुका है। मेरठ से सांसद अरुण गोविंल को विदेश मंत्रालय की कमेटी में सदस्य बनाया गया है। जबकि बागपत से रालोद सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान को भी संसद की कमेटी में स्थान दिया गया है। 

Also Read

कहा-आम आदमी पार्टी की पहचान जाति धर्म नहीं स्कूल और अस्पताल के नाम पर

28 Sep 2024 09:36 PM

मेरठ मेरठ पहुंचे एमपी संजय सिंह : कहा-आम आदमी पार्टी की पहचान जाति धर्म नहीं स्कूल और अस्पताल के नाम पर

सांसद संजय सिंह ने कहा निजी अस्पतालों एवं प्राइवेट स्कूलों में मची लूट पर रोक नहीं लगी तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर करेगी आंदोलन। और पढ़ें