Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, दहशत में लोग

मेरठ के कंकरखेड़ा में आया तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, दहशत में लोग
UPT | मेरठ के कंकरखेड़ा में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ।

Mar 01, 2024 15:03

वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए आपरेशन तेंदुआ शुरू किया है। तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने बच्चों को घरों के भीतर ही कैद कर ​दिया है।

Mar 01, 2024 15:03

Short Highlights
  • मेरठ के ग्रामीण इलाकों में पहले भी दिखाई दे चुका है तेंदुआ
  • वन विभाग ने इलाके में शुरू किया आपरेशन तेंदुआ अभियान
  • लोगों से सतर्कता बरतने की वन विभाग ने दी सलाह
Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मचा हुआ है। तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा में आज सुबह 5 बजे के आसपास तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी है। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए आपरेशन तेंदुआ शुरू किया है। तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने बच्चों को घरों के भीतर ही कैद कर ​दिया है। बताया गया कि तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

तेंदुआ की तलाश में जुट गई
तेंदुआ दिखाई देने का मामला आज सुबह कंकरखेड़ा के आर्य नगर का है। जहां पर एक तेंदुआ मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। कंकरखेड़ा में तेंदुआ की सूचना क्षेत्र में फैल गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची और तेंदुआ की तलाश में जुट गई है।

शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे तेंदुआ दिखाई दिया
कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित आर्य नगर निवासी अभय ने अपने मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। अभय ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे तेंदुआ दिखाई दिया। इसी बीच एक बाइक सवार युवक सुबह के समय काम से जा रहा था। इसी दौरान युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। तेंदुए को देखकर युवक ने बाइक रोक ली। युवक का कहना है कि बाइक की तेज लाइट को देख तेंदुआ दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान युवक ने शोर मचाया। युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की
क्षेत्र में तेंदुआ मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को मौके से तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की। लेकिन तेंदुए का कहीं सुराग नहीं लगा। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की तैयारी में है। थाना पुलिस मौके पर है। पुलिस ने लोगों को घरों के अंदर रहने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। 
 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें