Meerut News : मकान के भीतर घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया जाल, रेस्क्यू जारी

मकान के भीतर घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया जाल, रेस्क्यू जारी
UPT | मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में छत पर घूमता तेंदुआ।

Apr 13, 2024 16:25

तेंदुआ की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने जाल डाल दिया...

Apr 13, 2024 16:25

Short Highlights
  • मेरठ के कसेरूखेड़ा में दहशत का माहौल
  • वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा 
  • घर के चारों ओर जाल डालकर किया बंद 
Meerut News : मेरठ में एक बार फिर से तेंदुआ की दहशत फैल गई है। महानगर के कसेरूखेड़ा में आज शनिवार को एक तेंदुआ ने वन विभाग और पुलिस की टीम को खूब छकाया। तेंदुआ छतों पर दौड़ता रहा और उसके पीछे वन विभाग की टीम लगी रही। अंत में तेंदुआ एक घर में घुस गया। उसके बाद से तेंदुआ घर के अंदर ही बैठा हुआ है। वन विभाग ने घर को चारों तरफ से जाल डालकर सील किया है। इसके अलावा घर के सभी द्वारों पर तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। 

कसेरूखेड़ा में तेंदुआ आया
कसेरूखेड़ा में शनिवार को मकान की छत पर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ होने की सूचना फैली तो हड़कंप मच गया। तेंदुआ की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने जाल डाल दिया। खबर लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा  लगाया गया है।

घर के अंदर कमरे में बच्चे बंद, बारि बरामदे में तेंदुआ
तेंदुए को मस्जिद वाली गली में में देखा गया। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेंदुआ क्षेत्र के रहने वाले समीर के घर में घुस गया। घर में समीर के दो बच्चे मंकु (8) और वीरा (10) कमरे में हैं। कमरे के बाहर बरामदे में तेंदुआ है। घर को चारों ओर से जाल डालकर बंद कर दिया है। जाल डालने के दौरान तेंदुए ने क्षेत्र के अंगद नाम के युवक को पंजा मारकर घायल कर दिया। तेंदुए का रेस्क्यू करने का अभियान जारी है।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें