बढ़ सकती हैं संगीत सोम की मुश्किलें : लोकपाल ने लिया संजीव बालियान के खिलाफ शिकायत का संज्ञान, मांगें अतिरिक्त साक्ष्य

लोकपाल ने लिया संजीव बालियान के खिलाफ शिकायत का संज्ञान, मांगें अतिरिक्त साक्ष्य
UPT | संगीत सोम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Jul 17, 2024 23:21

मुजफ्फरनगर के पर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लोकपाल को पत्र लिखा था। जिसको लोकपाल ने संज्ञान में लिया है।  

Jul 17, 2024 23:21

Short Highlights
  • आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत का संज्ञान लिया
  • लोकपाल ने लिखा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को पत्र 
  • पूर्व विधायक संगीत सोम ने लगाए थे संजीव बालियान पर आरोप 
Meerut News : भारत के लोकपाल ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा पूर्व मंत्री संजीव बालियान के विरुद्ध प्रेषित शिकायत का संज्ञान लिया है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान के खिलाफ लगाए गए आरोपों के साक्ष्य मांगे हैं। इससे भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुजफ्फरनगर के पर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लोकपाल को पत्र लिखा था। जिसको लोकपाल ने संज्ञान में लिया है।  

संगीत सोम के आवास पर संजीव बालियान के विरुद्ध प्रेस नोट वितरित हुआ था
बता दें कुछ दिन पूर्व संगीत सोम के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कथित रूप से संजीव बालियान के विरुद्ध दो पृष्ठ का प्रेस नोट वितरित हुआ था। प्रेस नोट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद रहे डॉ. संजीव बालियान द्वारा सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपनी कंपनियों को गलत फायदा दिलाए जाने, कतिपय लोगों के साथ मिलकर बेनामी संपत्ति अर्जित किए जाने, शुक्र तीर्थ में लगभग 800 बीघा तथा ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों एकड़ बेनामी जमीन खरीदने, सरकारी योजनाओं के धन को हड़पने सहित तमाम अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामला सामने आने पर पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इन आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी।

अमिताभ ठाकुर को उस प्रेस वार्ता तथा प्रेस नोट के संबंध में अतिरिक्त साक्ष्य देने
भारत के लोकपाल जस्टिस एएम खानबिलकर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय पीठ ने अपने आदेश में अमिताभ ठाकुर को उस प्रेस वार्ता तथा प्रेस नोट के संबंध में अतिरिक्त साक्ष्य देने तथा प्रेस नोट के संबंध में प्रकाशित समाचारों से अवगत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र इसका अनुपालन करेंगे। 

Also Read

मुस्लिम युवाओं में नशीली दवाओं की लत का बढ़ना समुदाय और राष्ट्र दोनों के लिए नुकसान - रेशमा फातीम

28 Aug 2024 09:19 PM

बागपत Baghpat News : मुस्लिम युवाओं में नशीली दवाओं की लत का बढ़ना समुदाय और राष्ट्र दोनों के लिए नुकसान - रेशमा फातीम

मुस्लिम युवा और उनका भविष्य के को लेकर हुई सेमिनार में नशे की तरफ बढ़ते मुस्लिम युवाओं के बारे में चिंता जाहिर की गई। रेशम फातिमा ने कहा कि ये लत एक व्यक्तिगत त्रासदी से कहीं अधिक है, जो कि एक सामूहिक संकट बन रही है। और पढ़ें