Meerut Nagar Nigam : शिक्षिका मां को बना दिया पुरुष, वारिसान के लिए भटक रही NRI बेटी

शिक्षिका मां को बना दिया पुरुष, वारिसान के लिए भटक रही NRI बेटी
फ़ाइल फोटो | शिक्षिका मां के असली मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही एनआरआई महिला राखी समीर।

Jul 02, 2024 14:14

शिक्षिका मां को महिला साबित करने के लिए एनआरआई बेटी अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई अधिकारी जिम्मेदारी लेकर एनआरआई बेटी की मदद को तैयार नहीं है। शिक्षिका मां का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण अभी तक वारिसान भी नहीं बना सका है।

Jul 02, 2024 14:14

Short Highlights
  • मेरठ नगर निगम के कर्मचारियों ने कर दिया  कारनामा 
  • शिक्षिका मां को पुरूष दर्शाकर जारी कर दिया मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • तीन महीने से मां का असली मृत्यु पत्र प्राप्त करने को भटक रही बेटी
Meerut News : मेरठ नगर निगम अपने कारनामों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। मेरठ नगर निगम का एक और कारनामा उजागर हुआ है। जिसमें नगर निगम ने शिक्षिका का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने समय उसको पुरूष दर्शा दिया है। अब शिक्षिका मां को महिला साबित करने के लिए एनआरआई बेटी अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई अधिकारी जिम्मेदारी लेकर एनआरआई बेटी की मदद को तैयार नहीं है। शिक्षिका मां का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण अभी तक वारिसान भी नहीं बना सका है। शिक्षिका के तीन मृत्यु प्रमाण पत्र देखकर बैंक मैनेजर भी हैरान रह गए हैं।

एनआरआई बेटी तीन माह से अपने हक के लिए परेशान
निगम की एक लापरवाही के चलते एनआरआई बेटी तीन माह से अपने हक के लिए परेशान घूम रही है। सीआरएस पोर्टल द्वारा प्रमाण पत्र पर बार-कोड भी नहीं है। प्रमाण पत्र फर्जी मानते हुए बैंक ने बेटी को वारिसान मानने से इंकार कर दिया। नतीजा है कि शिक्षिका के बैंक खाते से न पैसा और न लॉकर खुल पा रहा है।

प्रकाश विरेश्वर को पुरुष दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया
कांतकुंज साकेत निवासी प्रकाश विरेश्वर पत्नी विरेश्वर त्यागी की आठ अक्तूबर 2016 को मृत्यु हुई थी। वो आरजी कॉलेज में शिक्षिका थीं। बेटी राखी समीर अपने पति के साथ सिंगापुर में सेटल हैं। प्रकाश विरेश्वर के पुत्र-पुत्रवधू की भी मृत्यु हो गई है। एनआरआई बेटी राखी ने अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निगम में प्रार्थना पत्र दिया था। निगम ने प्रकाश विरेश्वर को पुरुष दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

प्रमाण पत्र का हवाला देकर जवाब मांगा
बेटी ने मृत्यु प्रमाण की कॉपी जिला सहकारी बैंक में लगाई। प्रमाण पत्र पर बैंक ने आपत्ति लगा दी। एक घंटे बाद बेटी ने निगम से दूसरा प्रमाण पत्र जारी करा लिया है। जिस पर बैंक ने निगम को चिट्ठी लिखकर दोनों प्रमाण पत्र का हवाला देकर जवाब मांगा। निगम ने लिखित में प्रकाश को पुरुष होना बता दिया है।

नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को पत्र भेज
प्रकाश विरेश्वर के तीन मृत्यु प्रमाण पत्र देखकर बैंक मैनेजर ने बेटी को वारिसान मानने से इंकार कर दिया। एनआरआई बेटी ने नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा और अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजकर प्रमाणित के साथ मां का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की।  इस बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच बैठाई गई है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें