मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी इलाके में युवक ने पत्नी पर नाम छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पत्नी का असली नाम शहजादी है, जिसने नैना नाम रखकर उसके साथ धोखे से शादी की। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
Meerut News : नैना निकली शहजादी, धर्मांतरण का बनाया दबाव, सौतेले बेटे का कराया खतना
![नैना निकली शहजादी, धर्मांतरण का बनाया दबाव, सौतेले बेटे का कराया खतना](https://image.uttarpradeshtimes.com/a0801-75415.jpg)
Apr 08, 2024 15:53
Apr 08, 2024 15:53
- पीड़ित युवक ने थाना ब्रहमपुरी में दर्ज कराई रिपोर्ट
- नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
- महिला ने नाम बदलकर की युवक के साथ शादी
सौतेले बच्चों पर नमाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव
आरोप है कि पत्नी ने बहन के साथ मिलकर उसके बेटे का खतना करा दिया। मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में मुस्लिम महिला ने नाम बदलकर युवक से शादी की और बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन खतना करा दिया। आरोप है कि महिला अपने पति और तीन सौतेले बच्चों पर नमाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाती थी। इस मामले में पुलिस ने महिला, उसकी बहन और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
तलाक के आदेश में कोर्ट ने उसके तीनों बच्चे की अभिरक्षा उसे दी
मास्टर कॉलोनी निवासी युवक विपिन ने बताया कि उसका अपनी पत्नी कोमल वर्मा से 2022 में तलाक हो गया था। तलाक के आदेश में कोर्ट ने उसके तीनों बच्चे की अभिरक्षा उसे दी थी। कोमल को बच्चों से मिलने-जुलने की अनुमति दी गई थी।
इसके बाद उसने नैना वर्मा नामक युवती से शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से नैना का व्यवहार बच्चों के साथ ठीक नहीं था। वह तीनों बच्चों से मारपीट किया करती थी। बच्चों के ऊपर नमाज पढ़ने का दबाव बनाती थी। विपिन को बाद में पता चला कि नैना का असली नाम शहजादी है। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर शादी की थी। वह विपिन और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगी।
बहन रानी के साथ मिलकर उसका खतना करा दिया
आरोप है कि शहजादी उसके पुत्र यश को अपने साथ सहारनपुर ले गई और अपनी बहन रानी के साथ मिलकर उसका खतना करा दिया। शहजादी ने यश के ऊपर गर्म पानी डालकर उसको झुलसाने की कोशिश की। आरोप है कि जब पत्नी को सहारनपुर लेने गया तब 3-4 लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह से वहां से बचकर निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Also Read
![बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-07t231409104-36528.jpg)
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें