Meerut News : गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र नमो भारत ट्रेन

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र नमो भारत ट्रेन
Uttar Pradesh Times | Namo Bharat Train

Jan 24, 2024 17:55

देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसे नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में तय करेगी।

Jan 24, 2024 17:55

Short Highlights

दिल्ली से पश्चिम यूपी को जोड़ने की दिशा में तेज कदम

जल्द दुहाई से मेरठ तक भरेगी नमो भारत रफ्तार 

Meerut News : नमो भारत ट्रेन 75 वें गणतंत्र दिवस 2024 समारोह की परेड में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं। उत्तर-प्रदेश की झांकी में इसकी झलक दिखेगी। ‘विकसित भारत: समृद्ध विरासत’ की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन और इस स्टेशन से निकलती नमो भारत ट्रेन को प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा, जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हिंदुस्तानी इस झांकी के जरिए देश की पहली नमो भारत ट्रेन द्वारा परिवहन के क्षेत्र में लाई जाने वाली क्रांति को महसूस करेंगे।

इस सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन
देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसे नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्तूबर 2023 में आरआरटीएस के प्राथमिक खंड (साहिबाबाद से दुहाई) पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को सौंपा था। दुहाई से आगे मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक अतिरिक्त 25 किमी के हिस्से में ट्रायल रन जारी है और जल्द ही इस सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा।

रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम लाने की कवायद
आरआरटीएस निर्माण के पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के साथ ही दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर भी बनाए जाने हैं। इस महत्वकांक्षी परियोजना की तर्ज पर देश के अन्य हिस्सों में भी रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम को लाने की कवायदें शुरू हो गई हैं।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें