Meerut News : मेरठ के किठाैर में छुछाई गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने से दहशत

मेरठ के किठाैर में छुछाई गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने से दहशत
UPT | तेंदुआ और उसका शावक दिखने से डर व्याप्त।

Sep 09, 2024 20:42

तेंदुआ का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि तेंदुआ वन क्षेत्र से आबादी में पहुंच गया और तेंदुए के साथ उसके शावक हैं। ललियाना-छुछाई मार्ग पर नहर पुल के आसपास का बताया है।

Sep 09, 2024 20:42

Short Highlights
  • आबादी में तेंदुआ के साथ उसका शावक भी
  • नहर पुल के आसपास देखा गया तेंदुआ 
  • वन विभाग ने किसानों को किया आगाह 
Meerut News : जंगल में भेड़िया की दहशत के बीच अब मेरठ के किठौर क्षेत्र के छुछाई गांव के पास रात तेंदुआ उसके शावक दिखने से डर व्याप्त है। तेंदुए और उसके शावक का वीडियो वायरल हुआ है। दावा है कि तेंदुए ने एक राहगीर को झपट्टा मारा है।

क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गईं
तेंदुआ का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि तेंदुआ वन क्षेत्र से आबादी में पहुंच गया और तेंदुए के साथ उसके शावक हैं। ललियाना-छुछाई मार्ग पर नहर पुल के आसपास का बताया है।

वनकर्मी तेंदुए और वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल कर रहे हैं
लोगों का कहना है कि इससे पहले कई बार क्षेत्र में तेंदुए देखा गया है। खादर में होने के कारण तेंदुआ जंगल में रहते हैं। वनकर्मी तेंदुए और वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। किठौर थाना पुलिस ने ऐसी घटना की जानकारी होने से मना किया है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें