Meerut News : मवाना थाने में पुलिस ने भाजपाइयों को पीटा, देर रात तक हंगामा

मवाना थाने में पुलिस ने भाजपाइयों को पीटा, देर रात तक हंगामा
UPT | मेरठ के थाना मवाना में पुलिस और भाजपाइयों के बीच हाथापाई।

Oct 20, 2024 09:17

आरोप है कि इसी बीच भाजपा के सह संयोजक सौरभ शर्मा और उनके साथियों को पुलिस ने अपराधियों की तरह जमकर पीटा। घसीटते हुए हवालात के बाहर बेंच पर बैठा दिया। भाजपाइयों का कहना था कि वो पार्टी के लिए काम करते हैं।

Oct 20, 2024 09:17

Short Highlights
  • मवाना थाने में धरने पर बैठे भाजपाई
  • भाजपाइयों ने दी आज बाजार बंद करने की चेतावनी
  • मंदिर को लेकर विवाद में दो पक्षों में हुई थी मारपीट
Meerut News : मेरठ के मवाना थाने में भाजपाइयों को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। इससे गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। भाजपाइयों ने पुलिस अफसरों को चेतावनी दी है कि अगर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आज मवाना के बाजारों को बंद कर दिया जाएगा। 

भाजपा कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए
मवाना में गुड मंत्री स्थित मंदिर को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। देर रात थाने में आपस में दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा के जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा और उनके साथियों को डंडों से पीटा। जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। भाजपाइयों ने आज रविवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।   

ठेली और पटरी वालों से तहबजारी वसूलने का आरोप
बताया गया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापार संगठन अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने भाजपा नेता और एक महिला सहित छह लोगों पर गुड़ मंडी में ठेली और पटरी वालों से तहबजारी वसूलने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जबकि दूसरे पक्ष से श्रीरामलीला और शिवमंदिर कमेटी की ओर से सौरभ शर्मा ने दो लोगों पर मंदिर का सामान चोरी ले जाने आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बताया जाता है कि शाम को एक महिला मंदिर में पूजा करने गई तो उस पर टिप्पणी की गई। इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। जहां पर विवाद हो गया।

घसीटते हुए हवालात के बाहर बेंच पर बैठा दिया
आरोप है कि इसी बीच भाजपा के सह संयोजक सौरभ शर्मा और उनके साथियों को पुलिस ने अपराधियों की तरह जमकर पीटा। घसीटते हुए हवालात के बाहर बेंच पर बैठा दिया। भाजपाइयों का कहना था कि वो पार्टी के लिए काम करते हैं। अपनी ही सरकार में पुलिस से उनको डंडे खाने पड़ रहे हैं। सपा के लोग थाने में चाय पी रहे हैं और भाजपाइयों को थाने में पीटा जा रहा है। वहीं सीओ मवाना का कहना है कि दो पक्षों में मंदिर को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों को पुलिस ने अलग किया है। मारपीट के आरोप गलत हैं। 
 

Also Read

नोएडा के मॉडर्न स्कूल के बाहर छात्राओं में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

20 Oct 2024 12:34 PM

गौतमबुद्ध नगर Noida News : नोएडा के मॉडर्न स्कूल के बाहर छात्राओं में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल के बाहर कुछ छात्राओं के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें