Meerut News : जिला पंचायत की राजनीति गरमाई, पंचायत अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

जिला पंचायत की राजनीति गरमाई, पंचायत अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
UPT | मेरठ।

Aug 30, 2024 22:42

जिला पंचायत की निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिला पंचायत के सदस्यों ने मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे से मिलकर पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की शिकायत की है।

Aug 30, 2024 22:42

Short Highlights
  • जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ के खिलाफ कमिश्नर से शिकायत
  • जिला पंचायत अध्यक्ष पर पंचायत निधि को लूटने का आरोप
  • पंचायत अध्यक्ष पर विदेश यात्राओं पर रहने के आरोप 
Meerut News : मेरठ जिला पंचायत की राजनीति गरमा गई है। पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पर जिला पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी पर कई तरह की अनियमितता और उन पर क्षेत्र की जनता से दूरी बनाने के आरोप लगाए गए हैं। 

पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोला
इसके चलते मेरठ में जिला पचायत की राजनीति गरमा गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोला है। सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष गौरव चौधरी ने जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिला पंचायत की निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिला पंचायत के सदस्यों ने मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे से मिलकर पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी की शिकायत की है।

शिकायतों के कागजात सौंपे
उन्होंने कमिश्नर को अध्यक्ष के खिलाफ शिकायतों के कागजात सौंपे हैं। सदस्यों का आरोप है कि मेरठ जिला पंचायत की निधि को लूटा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भ्रष्ट हैं। सदस्यों ने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज करने की मांग की गई।

पंचायत सदस्यों को समान रूप से काम नहीं मिल रहा
वार्ड-10 के सदस्य अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंचायत सदस्यों को समान रूप से काम नहीं मिल रहा है। वित्तीय अनियमितताएं हो रही हैं। पंचायत अध्यक्ष अपने चहेतों को काम दे रहे हैं। इनके वित्तीय अधिकारों पर रोक लगनी चाहिए। 

कुछ लोग छह महीने पहले तक समाजवादी पार्टी में थे
इस बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि कुछ लोग छह महीने पहले तक समाजवादी पार्टी में थे। अब अपने को भाजपाई बता रहे हैं। वह जिला पंचायत में अभी विपक्ष की भूमिका में हैं। कुछ लोग अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाना चाहते हैं। कमिश्नर को जो शिकायत की हैं। वह पूरी तरह निराधार हैं। हम किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें