today weather update : मेरठ-एनसीआर में बारिश, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मेरठ-एनसीआर में बारिश, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
UPT | मेरठ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना।

Apr 22, 2024 10:17

दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तेज सतही हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति...

Apr 22, 2024 10:17

Short Highlights
  • सुबह तेज हवाओं के बीच बारिश होने से मिली गर्मी से राहत
  • दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
  • 25 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तेज सतही हवाएं
Meerut News : आज हफ्ते के पहले दिन तेज हवाओं और बारिश के बीच सुबह की शुरूआत हुई है। मेरठ और एनसीआर में बारिश से मौसम में बदलाव आया। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत ​महसूस की है। लेकिन दिन में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सुबह पांच बजे आसमान में बादल छाए और इसके बाद तेज हवाओं के बीच बारिश की शुरूआत हुई। हालांकि बारिश कुछ देर के लिए ही हुई है। लेकिन बारिश से मौसम में गर्मी का असर कुछ हद तक कम हुआ है।    

मेरठ-एनसीआर में बारिश और बिजली गरज के साथ तेज हवाएं
मेरठ-एनसीआर में बारिश और बिजली गरज के साथ तेज हवाएं भी हैं। मौसम विभाग ने आज सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसके चलते आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तेज सतही हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेगी। जबकि एक से दो जगह धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास
इससे पहले रविवार को तेज धूप खिली रही। तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। रविवार को दिन में गर्म हवाएं भी चली। वहीं, अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 21 डिग्री दर्ज किया गया है।

एनसीआर में गाजियाबाद सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को गाजियाबाद सबसे गर्म रहा। गाजियाबाद का अधिकतम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नोएडा में 37.9 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मंगलवार से तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू होगी। इसके चलते मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इस हफ्ते आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा। 
 

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें