Meerut News : उपचुनाव से पहले कांग्रेस में मचा घमासान, पार्टी जिलाध्यक्ष पर एनसीआर दर्ज

उपचुनाव से पहले कांग्रेस में मचा घमासान, पार्टी जिलाध्यक्ष पर एनसीआर दर्ज
UPT | कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला

Aug 22, 2024 23:16

कुछ दिन पहले उनके चैंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और उपचुनाव तैयारी और कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई...

Aug 22, 2024 23:16

Short Highlights
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला पर गाली-गलौज का आरोप 
  • पुलिस ने अधिवक्ता सहित कई के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
  • उपचुनाव की तैयारी के बजाय आपस में जूझ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता 
Meerut News : एक तरफ जहां अन्य दल उप्र में उपचुनाव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर मेरठ कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी के अलग आपस में एक दूसरे की खिंचाई में लगे हुए हैं। कांग्रेस में दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कराया है। मेरठ में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला पर मारपीट, गाली-गलौज करने और दुव्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।  

पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला पर उपरोक्त आरोप में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने बताया कि वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। कुछ दिन पहले उनके चैंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और उपचुनाव तैयारी और कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कांग्रेस फ्रंटल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता से फोन करते हुए जितेंद्र पांचाल के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस संबंध में अधिवक्ता ने थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तरफ से तहरीर दी गई
इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तरफ से तहरीर दी गई। इसमें आरोप था कि 14 जुलाई को अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने पार्टी के नाम से एक फर्जी बैठक की। इसमें कांग्रेस पार्टी के सरधना कमेटी में नगर अध्यक्ष एवं अन्य पद पर मनोनयन की अवैध रूप घोषणा की। इससे कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल, शाहनवाज मिर्जा, सईद कुरैशी, राहुल जडोदिया, संजय गुप्ता, इरफान, रिजवान खां सहित दस से 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मुकदमों में जांच कर रही है। इस बारे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला का कहना है कि कुछ लोग कांग्रेस की मजबूती नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो दूसरी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है। 

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें