राज्य महिला आयोग में पश्चिम की महिलाओं का दबदबा : वेस्ट यूपी की छह महिला को मिला स्थान, मेरठ से तीन शामिल

वेस्ट यूपी की छह महिला को मिला स्थान, मेरठ से तीन शामिल
UPT | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य बनीं मेरठ की तीन दिग्गज महिलाएं।

Sep 04, 2024 23:45

भाजपा ने अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल कोटे से पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत को राज्य महिला आयोग में सदस्य बनाया है। चंद्रवीर सिंह दो बार सरधना के विधायक रह चुके हैं। 

Sep 04, 2024 23:45

Short Highlights
  • पूर्व एमएलसी डॉ.सरोजनी अग्रवाल की बेटी को मिला स्थान
  • रालोद को भी ​राज्य महिला आयोग में मिली जगह
  • मेरठ से मीनाक्षी भराला भी राज्य महिला आयोग की सदस्य 
Meerut News : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में पश्चिम यूपी की महिलाओं को स्थान दिया गया है। पश्चिम यूपी से जिन छह महिलाओं को राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाया गया है, उनमें तीन मेरठ से, दो बिजनौर से और एक सहारनपुर से शामिल हैं।

मेरठ से जिन चेहरों को राज्य महिला आयोग में शामिल किया
मेरठ से जिन चेहरों को राज्य महिला आयोग में शामिल किया गया है उनमें डॉ. हिमानी अग्रवाल, मनीषा अहलावत और मीनाक्षी भराला हैं। भाजपा ने अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल कोटे से पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा अहलावत को राज्य महिला आयोग में सदस्य बनाया है। चंद्रवीर सिंह दो बार सरधना के विधायक रह चुके हैं। 

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सेट किया जाट और वैश्य कोटा 
लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार ने आयोग, बोर्ड और प्राधिकरणों में खाली पदों को भरने का काम तेज कर दिया है। विधानसभा चुनाव 2027 के मददेनजर भाजपा अपनी मजबूती के लिए सभी समुदायों के वोटों पर सेंधमारी की तैयारी में है। राज्य महिला आयोग में पश्चिम यूपी की छह महिलाओं को सदस्य बनाकर भाजपा ने पश्चिम यूपी में जाट और वैश्य कोटा सेट कर दिया है।

राज्य महिला आयोग की 25 सदस्यों की घोषणा
सरकार ने राज्य महिला आयोग की 25 सदस्यों की घोषणा की थी। इसमें से मेरठ की डॉ. हिमानी अग्रवाल, मीनाक्षी भराला और मनीषा अहलावत को सदस्य बनाया गया है। डॉ. हिमानी अग्रवाल वैश्य कोटे से हैं। मनीषा अहलावत और मीनाक्षी भराला जाट कोटे से आती हैं। बिजनौर की दो महिला अवनि सिंह और संगीता जैन, सहारनपुर की एक महिला सपना कश्यप को राज्य महिला आयोग की टीम में जगह मिली है।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें