Weather Update : यूपी में कहां निकलेगी धूप और कहां छाएंगे बादल, ये है आज मौसम का हाल

यूपी में कहां निकलेगी धूप और कहां छाएंगे बादल, ये है आज मौसम का हाल
UPT | Weather Update

Oct 13, 2024 08:25

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Oct 13, 2024 08:25

Short Highlights
  • आने वाले सप्ताह में तापमान में नहीं होगी वृद्धि 
  • मेरठ का मौसम हुआ शुष्क, शाम को चलेगी हवाएं
  • आज दिन में निकलेगी तेज धूप बढेगा तापमान
UP Weather News : आज सुबह हल्की धूप और हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई है। यूपी में आज कहां धूप निकलेगी और कहां बादल छाएंगे! इसको लेकर मौसम विभाग ने आज ताजा अपडेट जारी किया है। बारिश का सिलसिला अब पूरी तरह से रूक गया है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप निकलेगी। जिससे लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ेगा। रात के समय गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिम यूपी में रात के समय मौसम में ठंडक महसूस होगी। 

आज शुष्क रहेगा मौसम
आज मौसम में बदलाव होने जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं। इस दौरान कहीं बारिश होने की उम्मीद नहीं है। अब अक्टूबर में आने वाले सप्ताह में यूपी के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 15 अक्टूबर तक यूपी का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलवा देखने को नहीं मिलेगा।

जिलों में तापमान
यूपी में बारिश पर ब्रेक लग गया है। जिसके बाद जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
मेरठ में आज का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के संकेत हैं। हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) खराब स्थिति में है। इस समय मेरठ का एक्यूआई 130 पर पहुंच गया है। हवा की गति सामान्य है। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) 60 रहेगा। शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी। दिन में सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी। इसके बाद शाम को मौसम की ठंडक राहत देगी। आसपास का वातावरण में आर्द्रता और नमी का स्तर 70 रहेगी। 

 

Also Read

22 अक्टूबर से मिलेंगे दो हजार प्लॉट, नई योजना के तहत कर सकेंगे आवेदन

13 Oct 2024 01:07 PM

गौतमबुद्ध नगर यमुना प्राधिकरण : 22 अक्टूबर से मिलेंगे दो हजार प्लॉट, नई योजना के तहत कर सकेंगे आवेदन

यमुना प्राधिकरण उन आवेदकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस नई योजना में 60, 90, 120, 162, 200 और 300 वर्ग मीटर के प्लॉट शामिल होंगे। और पढ़ें