Weather Update : दो दिन में बदलेंगे यूपी के मौसम हालात, जानिए आज मौसम का मिजाज

दो दिन में बदलेंगे यूपी के मौसम हालात, जानिए आज मौसम का मिजाज
UPT | Weather Update

Oct 05, 2024 11:14

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी का अधिकतम तापमान शनिवार को सुबह 7 बजे 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Oct 05, 2024 11:14

Short Highlights
  • आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान
  • वातावरण में गुनगुनी ठंड के हालात
  • मेरठ का तापमान औसत से एक डिग्री बढ़ा
Meerut News : इन दिनों मौसम में बदलाव का रूख जारी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम पूरी तरह से साफ होने पर धूप में गरमी देखी जा रही है। 

रविवार के बाद बदलेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक अब रविवार से मौसम में बदलाव होगा। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी का असर कम होगा। अक्टूबर के अंतिम दिनों में यूपी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के नीचे पहुंचने की उम्मीद है। इस समय पूरे यूपी में औसत न्यूनतम तापमान 25 डिग्री है। 

न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर हुआ कम
अक्टूबर के शुरूआतरी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा.एन सुभाष ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मौसम में बदलाव होगा। आने वाले सप्ताह में ठंडी हवाओं का दौर वेस्ट और यूपी के एनसीआर जिलों में रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट आएगी।



शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान
आज शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी का अधिकतम तापमान शनिवार को सुबह 7 बजे 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि प्रयागराज में आज 5 अक्टूबर को सुबह का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। गोरखपुर में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिम यूपी के मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास है। 

रात में गिरेगी ओस
आज शनिवार को सुबह आसमान पूरी तरह साफ है। ठंडी हवाएं गर्मी का अहसार कम करेंगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदलेगा। रात को ओस गिरेगी और हवा में नमी का स्तर बढ़ेगा।

Also Read

एयरलाइंस क्रू मेंबर की हत्या में शामिल संजीत मान गिरफ्तार, पुलिस अब करेगी संपति कुर्क

5 Oct 2024 11:44 AM

गौतमबुद्ध नगर Noida News : एयरलाइंस क्रू मेंबर की हत्या में शामिल संजीत मान गिरफ्तार, पुलिस अब करेगी संपति कुर्क

एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान के मौसेरे भाई संजीत मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें