Meerut News : लड़कों के साथ करता था कुकर्म, CCTV में पोर्नोग्राफी रिकार्डिग...वसूलता था रुपये

लड़कों के साथ करता था कुकर्म, CCTV में पोर्नोग्राफी रिकार्डिग...वसूलता था रुपये
UPT | लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी ​अजीत चौहान।

Aug 28, 2024 02:07

अपने प्राइवेट कमरे में ले जाता था। जहां पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अजीत के घर में उसकी पत्नी और बुजुर्ग मां रहती थी।

Aug 28, 2024 02:07

Short Highlights
  • मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र का मामला 
  • तीस से अधिक लड़कों से बना चुका शारीरिक संबंध
  • वीडियो भेजकर करता था लड़कों को ब्लैकमेल
Meerut News : मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामन आया है। युवक का नाम अजीत चौहान है जो गांव में अपने घर में एक कमरे में CCTV कैमरा लगाकर लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद लड़कों को सीसीटीवी में कैद पोर्नोग्राफी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था।

अब तक करीब 30 से अधिक लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका
बताया जाता है कि आरोपी अजीत चौहान अब तक करीब 30 से अधिक लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। मामला खुलने के बाद आरोपी अजीत चौहान घर से फरार हो गया है। पुलिस उसको तलाश कर रही है। अभी तक छह पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है। इनमें पांच नाबालिग लड़के हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अजीत चौहान बच्चों से लाखों रुपये ऐठ चुका है। लड़कों ने जब अजीत चौहान को रुपये देने बंद कर दिए तो उसने खुद ही सभी वीडियो वायरल कर दिए और फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी करीब एक साल से इन घटनाओं को कर रहा था। 

लड़कों पर संबंध बनाने का दबाव बनाता था
आरोप है कि अजीत चौहान CCTV की फुटेज दिखाकर लड़कों को दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। कोई पीड़ित पुलिस को बताने की बात कहता तो सीसीटीवी दिखाकर उसको ब्लैकमेल करता था। 

बाहर किराना की दुकान, अंदर प्राइवेट कमरे में सेक्स 
 अजीत चौहान ने अपने घर में बाहर की तरफ किराना की दुकान खोली हुई थी। गांव के नाबालिग लड़कों को फंसाकर दुकान के अंदर से अपने प्राइवेट कमरे में ले जाता था। जहां पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अजीत के घर में उसकी पत्नी और बुजुर्ग मां रहती थी। बताया जाता है कि अजीत की पत्नी मंदबुद्धि है। जिसको इन सब चीजों के बारे में कुछ पता नहीं था। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जो वीडियो मिले हैं उनकी जांच की जा रही है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें