दिन का तापमान कम होने से सर्दी बढेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे सर्दी का अहसास हुआ।
Weather Update : वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
Dec 10, 2024 23:34
Dec 10, 2024 23:34
- पश्चिम यूपी के जिलों में तेजी से गिरा पारा
- आईएमडी ने जारी की कोहरे और शीतलहर की चेतावनी
- उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही बर्फबारी का असर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाने के आसार
पिछले दो दिनों से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई है। हालांकि, यह कोहरा सुबह और देर रात अधिक प्रभावी रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 10 दिसंबर को कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को मेरठ में सुबह हल्के बादल छाए रहे। जबकि दिन में धूप और छांव की स्थिति रही। इसके कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन का तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान भी गिर गया।
सुबह और रात में घना कोहरा रहेगा
कल 11 दिसम्बर से सुबह और रात में घना कोहरा रहेगा, जो बाद में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों तक फैल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, शामली, बरेली और संभल के आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें : कोहरे में ना हो दुर्घटना : गन्ना ढुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर अनिवार्य, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर होगा फ्लोरेसेन्ट पेन्ट
दिन का तापमान कम होने से बढ़ेगी सर्दी
दिन का तापमान कम होने से सर्दी बढेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन आमसान साफ रहेगा। गुरुवार से सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। दोपहर में धूप निकलेगी। आज मंगलवार काे सुबह से धूप निकली और आसमान साफ है। दिन में ठंडी हवा चलेंगी और धूप का असर कम देखने को मिलेगा।
Also Read
23 Jan 2025 09:07 PM
कुलपति ने कहा कि आज, हमें नेताजी के विचारों और आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम एकजुट होकर अपने देश की उन्नति और विकास में योगदान दें। और पढ़ें