Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, आज राहत के आसार

बदला मौसम का मिजाज, आज राहत के आसार
UPT | मौसम का मिजाज।

Aug 25, 2024 23:22

पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका के सक्रिय होने से हवा की गति तेज हो सकती है। जिसके चलते मौसम सुहाना बना रहने की उम्मीद है।

Aug 25, 2024 23:22

Short Highlights
  • मौसम में नमी ने कराया राहत का अहसास
  • तेज हवा से मौसम और अच्छा होने की उम्मीद 
  • तापमान में हल्की गिरावट से बदला मौसम का मिजाज
Meerut News :  धूप के बीच मौसम में नमी ने राहत का अहसास कराया है। आज रविवार को हवा चलने के साथ दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की द्रोणिका समुद्र तल पर कोटा, जैसलमेर, खजुराहो, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र रांची, कोंटाई से होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है।

छिटपुट बारिश का दौर
एक हफ्ते से पूरे प्रदेश में छिटपुट बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन में तेज पछुआ हवाएं चलने की उम्मीद है। इस वजह से मौसम अच्छा हो गया है। दिन में धूप के बीच हवा के चलने से उमस का अहसास कम हुआ है। हालांकि आमतौर पर ऐसी हवाएं अक्तूबर में चलती हैं। लेकिन यह अगस्त के आखिरी सप्ताह में लोगों को चौंका रही है।

द्रोणिका के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से सटकर गुजरने से
मानसून की द्रोणिका के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से सटकर गुजरने से आज रविवार को कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है। दिन में हल्की मध्यम गति से हवा चलेगी। इस बीच पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका के सक्रिय होने से हवा की गति तेज हो सकती है। जिसके चलते मौसम सुहाना बना रहने की उम्मीद है। रविवार को आज दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

अचानक बदले मौसम तो रहे सावधान
अचानक मौसम में बदलाव को लेकर विशेषज्ञों ने सावधान रहने की सलाह दी है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य का कहना है कि आमतौर पर इस तरह का परिवर्तन कमजोर प्रतिरक्षण क्षमता वाले लोगों को बीमार करता है। ऐसे मौसम बदलाव में फ्रिज का पानी पीने से गला संक्रमित होना सर्दी-जुकाम और वायरल को बढ़ाता है। ऐसे बदलाव से बचने के लिए सावधानी बरते। 

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें