Delhi Meerut Expressway : रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए निकले लोग तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और टोल प्लाजा पर लगा लंबा जाम

रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए निकले लोग तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और टोल प्लाजा पर लगा लंबा जाम
UPT | हाइवे पर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें।

Aug 18, 2024 10:18

जाम के कारण हाइवे पर वाहन 10 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रेगते नजर आए। भीड़ और जाम के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिक्कत रही।

Aug 18, 2024 10:18

Short Highlights
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम
  • छिजारसी टोल पर घंटों जाम में फंसे रहे वाहन
  • मेरठ सिवाया टोल पर भी लगा एक किलोमीटर लंबा जाम 
Long jam on Delhi Meerut Expressway : रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए लोग अपने वाहनों से निकले तो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से लेकर हाईवे और सभी टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालात ये हुए कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइनें लगी रही। ऐसा ही हाल दिल्ली लखनऊ हाइवे पर छिजारसी टोल पर भी दिखा। छिजारसी टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

शाम को पांच बजे से वाहनों का दबाव बढ़ा 
शनिवार को शाम पांच बजे से हाईवे और एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। दूसरे दिन रविवार और सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व के चलते सभी छुटटी के मौके पर घरों के लिए निकल पड़े। हाईवे पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का दबाव बढा तो टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ के चलते काफी लंबा जाम लग गया। लोगों को एक घंटे तक टोल प्लाजा पर जाम से जूझना पड़ा। 

छिजारसी टोल प्लाजा बना मुसीबत 
वाहन चालकों के लिए छिजारसी टोल प्लाजा मुसीबत बना हुआ है। टोल प्लाजा पर आए दिन लंबी लाइनें लगती हैं। शनिवार को टोल प्लाजा पर जाम के कारण वाहनों को घंटों लाइन में लगना पड़ा । वाहन चालकों ने जब टोल ​कर्मियों से वाहनों की लंबी कतार लगने और व्यवस्था बनाने की बात कही तो टोल कर्मी अभद्रता करने लगे। इसके चलते कई बार टोल प्लाजा पर हंगामे के आसार बन गए। वाहनों की संख्या और अव्यवस्थाओं के कारण चालू लेन वाहन चालकों को परेशान होती रही। मासिक पास और फास्टटैग वाहनों का भी सामान्य लेन में आवागमन होता रहा। 

शहर की सड़कों पर भी दिखा जाम का हाल 
शनिवार को शहर की सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने ट्रैफिक पर जाम कर दिया। शहर के अंदर बाजार से लेकर रेलवे-बस स्टेशन पर लोगों की बंपर भीड़ जुटी रही। अपनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए घर से निकले लोग जाम में फंसते रहे। हाइवे के सभी टोल प्लाजा पर जाम लगा रहा।

रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़
रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। जिसके चलते ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी। कुछ ऐसे ही हालात रोडवेज बसों के भी रहे। हाइवे पर जाम की स्थिति देर रात तक बनी रही।  जाम के कारण हाइवे पर वाहन 10 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रेगते नजर आए। भीड़ और जाम के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिक्कत रही। त्योहार के चलते ऑटो चालक कम आए। इससे जो ऑटो थे उनके चालकों ने मनमाना किराया वसूला। इसी तरह मोबाइल ऐप टैक्सी का किराया सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुना तक रहा।
 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें