Meerut News : सेवा भारती के कैंप रात दो बजे तक रहे गुलजार, महिलाओं ने लगवाईं हाथों में मेहंदी

सेवा भारती के कैंप रात दो बजे तक रहे गुलजार, महिलाओं ने लगवाईं हाथों में मेहंदी
UPT | मेरठ में करवाचौथ पर सेवा भारती के मेंहदी कैंप में मेंहदी लगवातीं महिलाएं।

Oct 20, 2024 23:08

बहनों ने अपने हाथों को खूबसूरत मेंहदी से सजवा कर त्योहार को खास और यादगार बनाया। सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में बहनों के हाथों पर मेहंदी लगाई गई।

Oct 20, 2024 23:08

Short Highlights
  • महानगर में हर मोहल्ले और बाजारों में लगाए मेंहदी के कैंप
  • सेवा भारती के सेवा केंद्रों में प्रशिक्षित महिलाओं ने लगाई मेंहदी
  • देर रात तक मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ 
Meerut News : करवाचौथ के मौके पर मेरठ में सेवा भारती ने सैकड़ों स्थानों पर मेंहदी के कैंपों का आयोजन किया। मेंहदी कैंपों का आयोजन सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा किया गया था। मेंहदी कैम्प में सेवा भारती के सेवा केन्द्रों पर प्रशिक्षित बहनें ने  महिलाओं को मेहंदी लगाने का कार्य किया।

महिलाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दे रही
सेवा भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने बताया कि सेवा भारती अपने विभिन्न केन्द्रों पर महिलाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षण दे रही है जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा करवाचौथ के अवसर पर मेरठ में सेन्ट्रल मार्केट, शास्त्री नगर , सेवा भारती ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र लखवाया , जवाहर नगर रोहटा रोड ,इन्द्र लोक मार्केट रूड़की रोड , बाबा मोहन राम मंदिर कालिया गढ़ी जागृति विहार ,सिलाई प्रशिक्षण सेवा केन्द्र नई बस्ती, मलियाना, शिवपुरम मेरठ सहित सात स्थानों पर मेहंदी कैंप का आयोजन किया। 

मेंहदी लगाना एक पारंपरिक और महत्वपूर्ण रिवाज
सेवा भारती मेरठ महानगर मंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि करवाचौथ के अवसर पर मेंहदी लगाना एक पारंपरिक और महत्वपूर्ण रिवाज है। यह पति-पत्नी के प्रेम और एकता का प्रतीक है। मेंहदी के रंग की गहराई पत्नी के पति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाती है। मेंहदी पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य, पति-पत्नी के बीच प्रेम और एकता को मजबूत बनाने  व दाम्पत्य जीवन में खुशी और समृद्धि लाने के लिए लगाई जाती है। करवाचौथ के दिन मेंहदी लगाने से पत्नी को अपने पति के प्रति प्रेम, समर्पण और सौभाग्य की अनुभूति होती है। कैंप में बहनों को मेहंदी लगवाने के लिए प्रेरित किया।

त्योहार को खास और यादगार बनाया
बहनों ने अपने हाथों को खूबसूरत मेंहदी से सजवा कर त्योहार को खास और यादगार बनाया। सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में बहनों के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। इस काम में सेवा भारती मेरठ के अध्यक्ष  जनार्दन शर्मा, मन्त्री विपुल सिघंल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ,डा गौरव दत्ता, रेनू राजवंशी, हरीश पाराशर,  हरिओम, सतीश भारती, हरपाल भाटी, कपिल गर्ग, नीरज शर्मा, ललित मोहन बंसल, अमित मांगलिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Also Read

शराब ठेके से कलेक्शन करने वाले एजेंट से लूट के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

20 Oct 2024 09:24 PM

मेरठ Meerut Police Encounter : शराब ठेके से कलेक्शन करने वाले एजेंट से लूट के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक्त बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त ने अपना नाम सौरभ पुत्र नरेश गुर्जर निवासी ग्राम हसनपुर कला थाना किठौर जनपद मेरठ बताया। और पढ़ें