Weather Update: मेरठ सहित एनसीआर के इलाकों में बारिश, ठंडी तेज हवाओं का यलो अलर्ट

मेरठ सहित एनसीआर के इलाकों में बारिश, ठंडी तेज हवाओं का यलो अलर्ट
UPT | बारिश से मेरठ, गाजियाबाद-एनसीआर मौसम सुहाना।

Feb 04, 2024 09:28

मेरठ सहित गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तड़के से बारिश का सिलसिला जारी है। आज दिन में भी बारिश के बीच तेज ठंडी हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Feb 04, 2024 09:28

Today Weather Update: मेरठ सहित गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तड़के से बारिश का सिलसिला जारी है। आज दिन में भी बारिश के बीच तेज ठंडी हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश के साथ ठंडी हवा से ठंड बढ़ेगी। शनिवार को निकली तेज धूप से बढ़ा तापमान फिर से धड़ाम हो गया है। 
मेरठ में सुबह चार बजे के आसपास बारिश शुरू हुई जो खबर लिखने तक जार थी। मौसम में बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान पहले ही जता दिया गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आज रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। शनिवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। 

अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बारिश
शनिवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया था। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप निकली। आज रविवार को अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नौ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

वायु प्रदूषण में सुधार, एक्यूआई 200 के नीचे 
हवा की गति बढ़ने व मौसमी दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरा है। एनसीआर और पश्चिम यूपी के जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी है। शुक्रवार के मुकाबले एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से हवा में और सुधार आने की संभावना है।

ऐसी रहेगी हवा की गति:
उन्होंने बताया कि औसत 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर से चल रही है। आज रविवार को हवा दक्षिण से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 6 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 6 से 10 किमी रहने के आसार है। मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया। जो कि मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 96 और नोएडा में एक्यूआई 120 दर्ज किया गया है। जबकि मेरठ का एक्यूआई और भी कम 40 है

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें