उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तालाब में दो बच्चों का शव मिला। शव पानी में फूलकर उतरा गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे...
Mirzapur News : तालाब में मिला दो बच्चों का शव, घर के बाहर से लापता हुए थे दोनों...
![तालाब में मिला दो बच्चों का शव, घर के बाहर से लापता हुए थे दोनों...](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-06-08t105857575-43018.jpg)
Jun 08, 2024 11:00
Jun 08, 2024 11:00
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा मुसहर बस्ती स्थित तालाब में मिला दो बच्चों का शव मिला है। पानी में फूलने के कारण शव तालाब में उतरा रहे थे। तालाब में दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मचा गया। बच्चों के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
घर के बाहर से लापता हुए थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों के न मिलने पर घर वालों को चिंता हुई। परिजनों हर संभावित ठिकानों पर बच्चों की तलाश की। लेकिन, वे नहीं मिले। आज गांव के तालाब में शव मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बच्चों की मौत कैसे हुई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे और डूब गए।
Also Read
![नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-04t184239631-31616.jpg)
4 Jul 2024 06:43 PM
नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें