लोकसभा चुनाव 2024 : एनडीए की तीसरी बार जीत पर भाजपाईयों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

एनडीए की तीसरी बार जीत पर भाजपाईयों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
UPT | एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपाई

Jun 07, 2024 18:05

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा मिर्जापुर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में तीसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार के उपलक्ष्य में...

Jun 07, 2024 18:05

Mirzapur News : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा मिर्जापुर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में तीसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार के उपलक्ष्य में बड़े धूमधाम के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लड़ा गया। 

एनडीए सरकार जनता के सपनों को करेगी साकार
तीसरी बार केन्द्र में एनडीए सरकार बनने जा रही है। इसी को लेकर भाजपाईयों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को मिर्जापुर के बरौधा स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बृजभूषण सिंह ने कहा कि आज पूरे एनडीए के साथ तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जनता के सभी सपनों को साकार करेंगे तथा पार्टी द्वारा दी गई मेनिफेस्टो (संकल्प) को पूरा करेंगे।

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, नागेश्वर तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, गौरव ऊमर, मनीष गुप्ता, भावेश शर्मा, राजेश कुमार, श्याम सिंह, लालू मोदनवाल, उमा बरनवाल, संध्या सिंह, दीपा उमर, अलंकार जायसवाल, आदर्श बघेल अजय राठौर, अवनीश उपाध्याय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने दिया।

Also Read

एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

7 Sep 2024 09:35 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनहित में तात्कालिक प्रभाव से निम्नांकित... और पढ़ें