अखिलेश की जनसभा में जाना महिला को पड़ा भारी : घर पहुंचने पर मचा घमासान, नाराज पति ने काटा अपना पैर

घर पहुंचने पर मचा घमासान, नाराज पति ने काटा अपना पैर
UPT | नाराज पति ने काटा अपना पैर

May 30, 2024 20:08

उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चुनाव शुरू होने से पहले खत्म होने तक तरह-तरह की खबरें सामने आई हैं। लेकिन मिर्जापुर से अबतक की सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला सामने आया है...

May 30, 2024 20:08

Short Highlights
  • पत्नी के रैली में जाने से भड़का पति
  • बिना बताए रैली में गई थी पत्नी
  • विवाद के बाद पति ने काट लिया अपना पैर
Mirzapur News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा का चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। चुनाव शुरू होने से पहले खत्म होने तक तरह-तरह की खबरें सामने आई हैं। लेकिन मिर्जापुर से अबतक की सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिर्जापुर की एक महिला को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रैली में जाना भारी पड़ गया। उसके वापस घर आते ही होश उड़ गए।

बिना बताए रैली में गई थी पत्नी
दरअसल, बुधवार को बरकछा में अखिलेश यादव की चुनावी रैली थी। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी पति को बिना बताए रैली में चली गई। रैली खत्म होने के बाद जब वह घर लौटी तो पति ने पूछा कि कहां गई थी। पत्नी ने बताया कि वह अखिलेश की रैली में गई थी। इतना कहते ही पति गुस्से से लाल हो गया और दोनों के बीच खूब विवाद हुआ।

खतरे से बाहर है पति
दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता गया। पति ने गुस्से में चाकू से अपना पैर काट लिया। पति लहूलुहान होकर तड़पने लगा जिससे पत्नी डर गई। घायल पति को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें