Mirzapur News : अनुप्रिया पटेल लगाई जीत की हैट्रिक, जनता ने दिया भरपूर समर्थन...

अनुप्रिया पटेल लगाई जीत की हैट्रिक, जनता ने दिया भरपूर समर्थन...
UPT | लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अनुप्रिया पटेल को बधाई देते लोग।

Jun 05, 2024 15:49

मिर्जापुर लोकसभा सीट से अनुप्रिया पटेल के तीसरी बार सांसद चुने जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बधाई दी है। अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से कुल 4,71,631 मत मिले हैं। उन्होंने अपने

Jun 05, 2024 15:49

Mirzapur News : मिर्जापुर लोकसभा सीट से अनुप्रिया पटेल के तीसरी बार सांसद चुने जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बधाई दी है। अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से कुल 4,71,631 मत मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 37,810 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। 

अनुप्रिया ने रचा इतिहास
नगर पालिका अध्यक्ष ने अनुप्रिया पटेल की जीत पर कहा कि देश में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। एनडीए गठबंधन को देश की जनता का तीसरी बार बहुमत मिला है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके साथ ही मिर्जापुर की एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज कर एक नया इतिहास कायम किया है। उनके सांसद बनने से मिर्जापुर के विकास को और गति मिलेगी। 

फिर बहेगी विकास की गंगा
श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि नगर के सभी वर्ग के लोगों ने खुलकर अनुप्रिया पटेल को वोट किया है। भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने घर घर संपर्क कर एनडीए प्रत्याशी को वोट करने को अपील की थी। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ देश में फिर से विकास गंगा की बहेगी।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें