Mirzapur News : शादी के नाम पर युवक ने दिया झांसा, किया शारीरिक शोषण

शादी के नाम पर युवक ने दिया झांसा, किया शारीरिक शोषण
UPT | प्रमाणपत्र दिखाती महिला।

Jun 12, 2024 22:21

श्याम किशोर का मकसद पूरा हुआ वो रंजू गुप्ता को छोड़कर चंपत हो गया, जब भी उसकी बीबी अपने पति को फोन करती श्याम किशोर गुप्ता बहाना बनाया …

Jun 12, 2024 22:21

Mirzapur News : दिल्ली की रहने वाली रंजू गुप्ता ने मिर्जापुर के श्याम किशोर गुप्ता से प्रेम प्रपंच के बाद 2016 में शादी किया था, शादी के पहले श्याम किशोर गुप्ता रंजो के साथ जीने मरने की कसमें खाया करता था। शादी के महीने भर ही बीते थे कि किशोर गुप्ता पत्नी रंजो को बिना बताए फरार हो गया। जैसे ही श्याम किशोर का मकसद पूरा हुआ वो रंजू गुप्ता को छोड़कर चंपत हो गया।

जब भी उसकी बीबी अपने पति को फोन करती, श्याम किशोर गुप्ता बहाना बनाता और बोलता की कंपनी के काम से आउट आफ स्टेशन हूं। आने में पंद्रह दिन लगेगा, तो कभी आउट आफ इंडिया हूं दो महीने लगेगा। वास्तविकता ये हैं कि उसने अपनी पत्नी रंजो गुप्ता को छोड़ दिया है। रंजो गुप्ता अब मिर्जापुर अपने ससुराल वालों से मिलने अपने पति श्याम किशोर गुप्ता का पता लगाने आई तो ससुराल वालों ने भी रंजो को दुत्कार दिया और घर में घुसने भी नहीं दिया। रंजो गुप्ता हैरान परेशान होकर पुलिस थाने गई तो पुलिस ने रंजो को फटकारा। दिल्ली से फरियाद लेकर मिर्जापुर आई।

महिला को पुलिस ने फटकारा 
पीड़िता रंजू गुप्ता का आरोप है कि शादी के नाम पर उसके पति श्याम किशोर गुप्ता ने सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया और छोड़ दिया है। न्याय की उम्मीद लिए रंजो पुलिस अधीक्षक के ऑफिस का चक्कर लगा रही है। नगर के रमईपट्टी विंध्यपूरी कॉलोनी का रहने वाला युवक श्याम किशोर गुप्ता दिल्ली में जॉब करता था। रंजो की मुलाकात वहीं हुई और शादी करने के बाद रंजो गुप्ता का शारीरिक शोषण कर फरार है। पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। बेघर शिकायत करने थाने गई महिला से पुलिसकर्मियों ने भी किया दुर्व्यवहार। पीड़िता का आरोप है कि ड्युटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने महिला से अभद्रता की। यह मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमईपट्टी विंध्यपुरी कॉलोनी का है।

Also Read

एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

7 Sep 2024 09:35 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनहित में तात्कालिक प्रभाव से निम्नांकित... और पढ़ें