लोकसभा चुनाव 2024: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल का दावा, यूपी में इंडिया गठबंधन जीतेगा 80 में से 80 सीट

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल का दावा, यूपी में इंडिया गठबंधन जीतेगा 80 में से 80 सीट
UPT | प्रेस वार्ता के दौरान श्याम पाल सिंह यादव

May 27, 2024 17:45

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने का बाद पहली बार श्याम पाल सिंह यादव ने मिर्जापुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन एनडीए के लिए...

May 27, 2024 17:45

Mirzapur News (Santosh Gupta) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने का बाद पहली बार श्याम पाल सिंह यादव ने मिर्जापुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन एनडीए के लिए प्रदेश में कहीं जगह नहीं बचेगी। श्याम पाल ने कहा, "आप रिकॉर्ड कर लीजिए, 4 तारीख को इंडिया गठबंधन 80 की 80 सीटें जीत लेगा। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हरा देगी।" बता दें कि मिर्जापुर में यह उनका प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा है।

भाजपा पर साधा निशाना 
भाजपा पर निशाना साधते हुए श्याम पाल ने कहा कि पार्टी ने 10 साल शासन में लोगों को झांसे में रखा, लेकिन किसानों और नौजवानों के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने शिक्षा पर 18% जीएसटी लगाकर आम लोगों को शिक्षा से वंचित कर दिया। श्याम पाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह "राम के नाम पर वोट मांग रही है" और पूछा कि "क्या वह इतनी ताकतवर हो गई है कि भगवान को ला सकती है?" उन्होंने कहा, "भगवान ने सारी दुनिया बनाई है और वह सिर्फ अपने भक्तों के पास जाते हैं।"

किसानों के मुद्दे पर कहा
किसानों के मुद्दे पर निशाना साधते हुए श्याम पाल ने कहा कि भाजपा ने उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन नहीं निभाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े पूंजीपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर सकती है, लेकिन किसानों के 50 हजार रुपये तक के कर्ज को नहीं। नौजवानों को भी साधते हुए श्याम पाल ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 30 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा और "अग्निवीर" योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि किसान और नौजवान इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे हैं।

विपक्ष पर कसा तंज 
पूर्व में चुनाव हारने की बात का जवाब देते हुए श्याम पाल ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में है और उत्तर प्रदेश में "एनडीए का सफाया हो जाएगा"। इस तरह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले दौरे पर श्याम पाल ने इंडिया गठबंधन की जीत का पूरा दावा किया और भाजपा पर कई आरोप लगाए। फिलहाल चुनाव अंतिम दौर में हैं और सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं।

Also Read

हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

7 Jul 2024 11:31 PM

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में चाचा ने भतीजे को मारी गोली : हालत गंभीर, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बाजूतारा गांव में रविवार की देर- शाम को एक चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने भतीजे को कंधे पर गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया और पढ़ें