Mirzapur News : भारतीय सवर्ण संघ ने पूर्व डीजीपी आद्या प्रसाद का किया जोरदार स्वागत

भारतीय सवर्ण संघ ने पूर्व डीजीपी आद्या प्रसाद का किया जोरदार स्वागत
UPT | पूर्व डीजीपी पंजाब आद्या प्रसाद पांडेय का स्वागत किया गया।

May 21, 2024 01:37

आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक स्थिति के आधार पर होना चाहिए, उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सवर्ण समाज को एकजुट होने का…

May 21, 2024 01:37

Mirzapur News : पूर्व डीजीपी पंजाब के आगमन पर भारतीय सवर्ण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय का स्वागत अभिनंदन किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक स्थिति के आधार पर होना चाहिए, उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सवर्ण समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय सवर्ण संघ मीरजापुर के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, वाराणसी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के साथ रमेश सिंह सिंपू,संतोष सिंह,पप्पू सिंह,राकेश सिंह,श्यामधर पाण्डेय के साथ सैकड़ों सवर्ण संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के क्रम में नटवा चौकी के पास एक निजी संस्थान पर भारतीय सवर्ण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय का स्वागत, अभिनंदन,किया गया। अपने स्वागत से भाव विभोर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का सुझाव दिया, स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से  भारतीय सवर्ण संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, नीरज दुबे ,उपदेश त्रिपाठी, प्रद्युमन शुक्ला, विशाल मालवीय, अंशु तिवारी, अंकित त्रिपाठी, सुमित दुबे पप्पू सिंह, राकेश सिंह,श्यामधर पाण्डेय रोहित त्रिपाठी, राहुल के साथ सैकड़ों सवर्ण संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Also Read

सपा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या था मामला

14 Sep 2024 11:21 AM

संत रविदास नगर भदोही से बड़ी खबर : सपा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या था मामला

भदोही के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ शुक्रवार की देर रात को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कदम बाल कल्याण... और पढ़ें