Mirzapur News : भाजपा ने किया अन्नदाता किसान मोर्चा सम्मेलन, एनडीए प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया

भाजपा ने किया अन्नदाता किसान मोर्चा सम्मेलन, एनडीए प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया
UPT | भाजपा के अन्नदाता किसान मोर्चा सम्मेलन में शामिल पार्टी नेता।

May 15, 2024 17:23

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से कासेहर दौलताबाद में मड़िहान विधानसभा के किसान अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह...

May 15, 2024 17:23

Mirzapur News : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से कासेहर दौलताबाद में मड़िहान विधानसभा के किसान अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उपस्थित थीं। 

किसानों के लिए किए गए कई काम
दर्शना सिंह ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई कार्य किए गए। उन्होंने किसानों से 01 जून को जनपद में होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को जिताने का आह्वान किया। अन्नदाता किसान सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष मीरजापुर बृजभूषण सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों का गुरु कार्ष्णि महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया। 

सम्मेलन में ये भी रहे मौजूद
जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा नागेश्वर तिवारी ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमर बहादुर सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, आलोक सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक द्विवेदी, भगवान दास प्रजापति, बलदेव, अभिषेक चौबे, धीरज सिंह, बनारसी लाल गुप्ता, जय प्रकाश सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read

एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

7 Sep 2024 09:35 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनहित में तात्कालिक प्रभाव से निम्नांकित... और पढ़ें