लोकसभा चुनाव 2024 : सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, भाजपा पर जमकर किया हमला

सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, भाजपा पर जमकर किया हमला
UPT | कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते सपा नेता

May 17, 2024 01:28

मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सपा-इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द को जीताने के लिए गुरूवार को समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन...

May 17, 2024 01:28

Mirzapur News (Santosh Gupta) : मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सपा-इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द को जीताने के लिए गुरूवार को समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय चुनाव कार्यालय कान्हा मैरेज लान बरौधा कचार में आयोजित किया गया। इसके अलावा सपा-इण्डिया गठबंधन के सभी दलो की संयुक्त बैठक पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर सम्पन्न हुई। 

चार चरणों के बाद भाजपा घबरा गई
इस दौरान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा-इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द ने कहा कि चार चरणों के बाद भाजपा अपनी हार निश्चित जानकर घबरा गई है। भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है। भाजपा विकास, नौकरी, रोजगार और महंगाई की बात नहीं करती है। भाजपा नेता समाज बांटने के एजेंडे में लग गए हैं। वही पुरानी घिसीपिटी बातें जनता को सुना रहे है। जनता सब समझ रही है। चुनाव में जनता भाजपा की नकारात्मक राजनीति को नकार रही है। देश में परिवर्तन की हवा चल रही है। इस हवा में भाजपा का रथ फंसा ही नहीं पूरी तरह से धंस गया है। चार सौ पार की बात करने वाले भाजपा के लोग चुनाव हार गये हैं।

भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी से जनता को कोई राहत नहीं
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और देश की सभी जनता से झूठे वादे किए। महंगाई और बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया। निवेश के नाम पर बड़े-बड़े सम्मेलन किये, दावे किये, लेकिन न कोई निवेश आया न नौकरी और न रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी से जनता को कोई राहत नहीं दी। सरकार के फैसलों से युवाओं की नौकरियां छिन गयी। भर्तियों के पेपर लीक हो गये। नौजवान निराश और हताश हो गया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सरकारी विभागों में सब खाली पद भरे जाएंगे। युवाओं को लाखों नौकरियां दी जायेंगी।    

यह लोग रहे मौजूद
सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, अशोक यादव, आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, परवेज खान, रामराज पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, राजेश भारती, जवाहर लाल मौर्या, दामोदर प्रसाद मौर्या, आदर्श यादव, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, संजय यादव, अभय यादव, रमाशंकर कोल, योगेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, शैलेष पटेल, बलराम यादव, परवीन बानो, बब्बू यादव, रंजीत फौजी, कौशिक कन्नौजिया, आदि मौजूद रहे। और पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, शिवशंकर सिंह यादव, प्रो बीसिंह, दिलीप गहरवार, रामाश्रय यादव, सुनील पाण्डेय, राजन पाठक, छोटे खान, अमरनाथ मौर्या आदि मौजूद रहे।

Also Read

एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

7 Sep 2024 09:35 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : एसपी अभिनंदन ने तीन उप निरीक्षकों का किया तबादला, जानें पूरी डिटेल

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनहित में तात्कालिक प्रभाव से निम्नांकित... और पढ़ें