Mirzapur News : यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित, 21 प्रतिभाओं को मिला सम्मान 

यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित, 21 प्रतिभाओं को मिला सम्मान 
UPT | बच्चों को सम्मानित करते हुए

Jun 29, 2024 23:53

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ का शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। समारोह में...

Jun 29, 2024 23:53

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ का शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। समारोह में 10 हाईस्कूल एवं 11 इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रिंकी कोल, पालिकाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, अपना दल के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिन्द ने प्रशस्ति पत्र व टेबलेट देकर मेडल पहनाते हुए सम्मान किया। 

सफलता का कोई शार्टकट नही होता
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नही होता। अपनी मेहनत एवं लगन से ही कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता हैं। कहा कि सरकार मेधावी छात्रो को आगे बढ़ने के लिए सभी सुविधाए उपलब्ध करा रही है। सभी लोग मेहनत एवं लगन से पढ़े तथा आगे बढ़कर उच्च स्थान प्राप्त करें। अपने लगन व मेहनत के बल पर अपने माता पिता शिक्षक, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें।

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व छात्र-छात्राएं तथा सम्बन्धित स्कूलो के शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Also Read

नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

4 Jul 2024 06:43 PM

सोनभद्र Sonbhadra News : ​​​​​​​ नगरपालिका परिषद रावर्रटसगंज के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में नाली निर्माण तथा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। हो रहे निर्माण कार्यों के क्रम में वार्ड नंबर- 19 ब्रम्हनगर के गली नंबर एक में भी नाली व सीसी रोड... और पढ़ें