समाजवादी पार्टी (सपा) ने मझवां विधानसभा उपचुनाव और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में मिर्जापुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगरों में बैठकें आयोजित की गईं...
मझवां विधानसभा उपचुनाव : सपा ने बनाई जीत की रणनीति, पंचायत चुनाव में फहराएगा परचम
Sep 14, 2024 18:13
Sep 14, 2024 18:13
कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत राजनीति की सबसे निचली इकाई है, और इस पर संगठन की मजबूत पकड़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जड़ें गांव और पंचायत स्तर तक फैली हुई हैं, और सपा कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियों को और भी सशक्त बनाने का निर्देश दिया। चौधरी ने कहा, "संगठन ही सरकार की रीढ़ होती है, और समाजवादी पार्टी का संगठन अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे मजबूत है। इसी संगठन के दम पर पिछली बसपा सरकार के दौरान सपा ने संघर्ष करते हुए प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।"
पंचायत चुनाव में फहराएगा सपा का परचम
देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों, गरीबों, छात्रों, बेरोजगारों, और व्यापारियों के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे जनता समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले पंचायत चुनावों में सपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को विजय दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मझवां विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, और इसके लिए पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बैठकों में उपस्थित वक्ताओं ने भी पंचायत चुनाव जीतने के लिए निचले स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। सपा के कार्यकर्ता संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
ये सभी रहे उपस्थित
इस दौरान, विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों और नगर अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्या, दुर्गा सिंह, शिवनरायन बिंद, सुशील सिंह, अशोक मिश्रा, विजय पटेल, सुरेश पटेल, जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, नरायनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, अहरौरा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद, मिर्जापुर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर, चुनार नगर अध्यक्ष कांधा प्रसाद यादव, कछवां नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया यादव, मझवां ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंह, सिटी ब्लॉक अध्यक्ष भोलानाथ यादव, हलिया ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद यादव, छानबे ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम बिंद और कोन ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
Also Read
19 Sep 2024 05:44 PM
मिर्जापुर के बिजर कला गांव की ग्रामीण महिलाओं ने गंगा नदी के कटान से प्रभावित अपने आशियानों को बचाने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से गुहार लगाई और पढ़ें